पीएम मोदी से मिलने के बाद CAA-NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पहुंची ममता बनर्जी, बोला हमला

कोलकाता। कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150वीं सालगिरह के कार्यक्रम में हिस्सा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर पश्चिम बंगाल पहुचे हैं। इस दौरान प्रदेश की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता में पीएम मोदी से मुलाकात की। हालांकि यह मुलाकात औपचारिक थी इसलिए दोनों नेता थोड़ी देर बैठने के बाद एक दूसरे से विदाई ली। बता दें कि अपने कोलकाता दौरे पर पीएम मोदी को छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का विरोध भी झेलना पड़ा।

विरोध प्रदर्शन में पहुंचीं ममता बनर्जी

विरोध प्रदर्शन में पहुंचीं ममता बनर्जी

गौरतलब है कि सीएए-एनआरसी को लेकर मोदी सरकार और बीजेपी को लोगों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में तृणमूल छात्र परिषद द्वारा संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है जिसके मद्दे नजर वह पीएम मोदी से मिलने के बाद सीधे विरोध प्रदर्शन में पहुंची।

'गो बैक मोदी' के दिखाए पोस्टर

'गो बैक मोदी' के दिखाए पोस्टर

यहां कोलकाता में एसएपआई के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे भी लगाए। सोशल मीडिया पर भी 'गो बैक मोदी' के नाम से अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा गया। बता दें कि पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर हवाईअड्डे से लेकर शहर तक का पूरा रास्ता खाली करा दिया गया, इस दौरान किसी तरह का प्रदर्शन ना हो इसलिए सड़कों पर बैरीकेड्स भी लगाए गए। बता दें कि कोलकाता दौरे की पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपने दौरे की जानकारी दी थी।

आजादी के बाद लिखे इतिहास में कई खामियां: मोदी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कोलकाता के ओल्ड करेंसी बिल्डिंग में एक मूर्ति का अनावरण किया। यहां उन्होंने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद भी देश का जो इतिहास लिखा गया, उसमें इतिहास के कुछ अहम पक्षों को नजरअंदाज कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि देश के 5 आइकॉनिक म्यूजियम को इंटरनैशनल स्टैंडर्ड का बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत विश्व के सबसे पुराने म्यूजियम में से एक, इंडियन म्यूजियम कोलकाता से की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: 'आप' ने देखा क्या कैम्पेन सॉन्ग 'लगे रहो केजरीवाल', CM अरविंद ने शेयर किया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+