दिल्ली चुनाव: 'आप' ने देखा क्या कैम्पेन सॉन्ग 'लगे रहो केजरीवाल', CM अरविंद ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 70 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए सभी पार्टियां इस समय मैदान में हैं। चुवानी दंगल को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपना कैम्पेन सॉन्ग 'लगे रहो केजरीवाल' लॉन्च कर दिया है। 'आप' के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस गाने को शेयर किया है। आप के 'लगे रहो केजरीवाल' कैम्पेन सॉन्ग को बॉलीवुड सिंगर विशाल डडलानी ने बनाया है।

CM केजरीवाल ने शेयर किया गाना

CM केजरीवाल ने शेयर किया गाना

गौरतलब है कि दिल्ली 70 विधानसभा सीटों पर होने चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, 8 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वोटिंग के तीन दिन बाद यानी कि 11 फरवरी को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। बता दें कि बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में सत्ता की रेस में हैं। सीएम केजरीवाल ने ट्विटर पर आप के कैम्पेन सॉन्ग 'लगे रहो केजरीवाल' को शेयर कर चुनावी बिगुल बजा दिया है। उन्होंने लिखा कि मेरे मित्र विशाल डडलानी ने चुनाव के लिए ये कैम्पेन गीत बनाया है। इसे जरूर सुने और ज़्यादा से ज्यादा लोगों से शेयर करें।

'आप' ने जुटाया 28 लाख रुपये का चंदा

'आप' ने जुटाया 28 लाख रुपये का चंदा

शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि पार्टी ने दो दिन के अंदर ही चुनाव के लिए चंदा इकट्ठा कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस बार का विधानसभा चुनाव लड़ने में कोई दिक्कत ना आए इसलिए 'आप' ने ऑनलाइन फंड रेज अभियान का शुरुआत की। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे ऑनलाइन फंड रेज अभियान को जनता से अच्छा समर्थन मिला और हमने 48 घंटे के अंदर ही 28 लाख रुपये का चंदा इकट्ठा कर लिया। उन्होंने बताया कि पार्टी को 1310 लोगों ने ऑनलाइन चंदा दिया है जिसमें से 75 फीसदी लोगों ने 1000 रुपये या उससे कम का चंदा दिया है।

केजरीवाल को टक्टर देने के लिए BJP ने चला ये दांव

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तो उन्होंने इस चुनाव को लेकर खास रणनीतिक प्लान बनाया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सीधी टक्कर देने के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अहम जिम्मेदारी सौंपी हैं। स्मृति ईरान न केवल पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल रहेंगी बल्कि पार्टी की ओर से सबसे ज्यादा रैलियां भी संबोधित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: CWC बैठक: सोनिया गांधी बोलीं- CAA देश बांटने वाला कानून, जेएनयू हिंसा की हो जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+