खुद से शादी कर परेशानी में पड़ गई हैं क्षमा बिंदु, घर-नौकरी दोनों गए, अब वडोदरा छोड़ कहीं और रहने को हैं मजबूर

खुद से शादी कर परेशानी में पड़ गई हैं क्षमा बिंदु, घर-नौकरी दोनों गए, अब वडोदरा छोड़ कहीं और रहने को हैं मजबूर

नई दिल्ली, 03 जुलाई: गुजरात के वडोदरा की रहने वाली 24 वर्षीय क्षमा बिंदु खुद से शादी कर चर्चाओं में थीं। पेश से ब्लॉगर क्षमा बिंदु को लेकर ये दावा किया जा रहा था कि ये भारत की पहली एकल-विवाह यानी सोलोगैमी है। लेकिन खुद से शादी करने वालीं क्षमा बिंदु पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। शादी के बाद से ही क्षमा बिंदु को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वडोदरा के के सुभानपुरा इलाके में रहने वाली क्षमा अब इस शहर को ही छोड़ने पर मजबूर हो गई हैं। उनका घर और नौकरी दोनों छिन गया है।

मकान मालिक ने निकाला क्षमा बिंदू को घर से

मकान मालिक ने निकाला क्षमा बिंदू को घर से

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्षमा बिंदू वडोदरा में किराए के घर में रहती थीं। लेकिन उनको अब किराए का मकान छोड़ना पड़ा है। क्षमा बिंदू का कहना है कि मकान मालिक ने समाज के दबाव में आकर उनसे घर खाली कराने को कहा है। क्षमा बिंदू बोलीं, तीन से चार दिन पहले मैंने घर खाली कर दिया था।''

क्षमा की नौकरी भी गई

क्षमा की नौकरी भी गई

क्षमा बिंदू ने कहा है कि उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी है। हालांकि क्षमा बिंदू ने नौकरी क्यों छोड़ी है, ये उन्होंने नहीं बताया है। क्षमा ने कहा, ''जो लोग ऑफिस में ऑनलाइन काम करते थे, उन्होंने अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ी थी। मैंने भी नौकरी छोड़ दी है। मैं फिलहाल दूसरी नौकरी खोज रही हूं।''

वडोदरा भी छोड़कर चली गई हैं क्षमा बिंदू

वडोदरा भी छोड़कर चली गई हैं क्षमा बिंदू

क्षमा बिंदू ने कहा है कि वो वडोदरा भी छोड़कर चली गई हैं। हालांकि उन्होंने बताया नहीं कि फिलहाल वो किस शहर में हैं। क्षमा बिंदू ने कहा, ''मैंने तीन-चार दिन पहले घर खाली कर वडोदरा शहर भी एख महीनों के लिए छोड़ दिया है। मैं फिलहाल नहीं बताऊंगी कि मैं वर्तमान में किस शहर में रह रही हूं। लेकिन मैं बाद वापस आ जाऊंगी।''

जून में की थी क्षमा ने शादी

जून में की थी क्षमा ने शादी

बता दें कि क्षमा बिंदू ने 08 जून 2022 को शादी की थी। हालांकि क्षमा के सोलोगैमी यानी एकल विवाह को लेकर काफी विदा भी हुआ था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी आलोचनाएं भी की थीं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा था कि हिंदू धर्म में ऐसे किसी विवाह का प्रावधान नहीं है। क्षमा ने शादी में हर वो रस्में की थी, जो होती हैं।

मंदिर में क्षमा को नहीं करने दी गई थीं शादी

मंदिर में क्षमा को नहीं करने दी गई थीं शादी

बता दें कि पहले क्षमा मंदिर में शादी करने वाली थीं। लेकिन क्षमा को मंदिर में इस तरह से शादी करने की अनुमति नहीं दी गई थी। बता दें कि वडोदरा की पूर्व डिप्टी मेयर सुनीता शुक्ला ने कहा कि क्षमा बिंदू को ऐसी शादी करने की मंदिर में अनुमति नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म में ऐसे किसी विवाद पद्धति का जिक्र नहीं है। ये विदेशी वेब सीरिज से प्रेरित कदम है। वडोदरा की पूर्व डिप्टी मेयर सुनीता शुक्ला ने यह भी कहा था कि एकल शादियों का चलन बढ़ने से हिंदुओ की आबादी कम होगी।

'मैं अपनी रानी खुद हूं...'

'मैं अपनी रानी खुद हूं...'

बता दें कि क्षमा बिंदु समाजशास्त्र की छात्रा हैं और एक ब्लॉगर हैं। क्षमा ने एनडीटीवी चैनल को बताया, "मुझे एहसास हुआ कि मुझे किसी भी राजकुमार की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि मैं खुद अपनी राजकुमारी हूं।'' क्षमा बिंदू ने कहा था कि वह शादी के बाद गोवा में हनीमून मनाने जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+