अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले के बाद तेल की कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

नई दिल्ली। ईरान के जनरल सुलेमानी की हत्या के बाद जिस तरह से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा और ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला बोला, उसके बाद तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। कच्चे तेल की कीमतों में तकरीबन 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कच्चे तेल की कीमतों में तकरीबन 4 फीसदी का उछाल हुआ है जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 65.65 डॉलर पहुंच गई है। ईरान हमले के बीच ना सिर्फ तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिली है बल्कि अमेरिका के स्टॉक मार्केट पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। मंगलवार को ईरान द्वारा इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद मिडल ईस्ट में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।

Recommended Video

    Iran के America के ठिकानों पर Missile Attack के बाद Oil Price Hike, मचा हाहाकार | वनइंडिया हिंदी
     ईरान ने बोला हमला

    ईरान ने बोला हमला

    बता दें कि 7 जनवरी को ईरान ने इराक स्थित अमेरिका के एआई असद एयरबेस पर कई रॉकेट लॉन्च किए। ईरान की सेसमी ऑफिशियल न्यूज एजेंसी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका के खिलाफ ईरान की बदले की कार्रवाई शुरू हो गई है। ईरान की मिसाइलों ने यूएस बेस पर हमला कर दिया है। सीएनएन न्यूज ने वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए इस हमले की पुष्टि की है। इस हमले में यूएस की सेनाओं को निशाना बनाया गया, उनपर मिसाइल से हमला किया गया।

    कई मिसाइलें दागी

    कई मिसाइलें दागी

    रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका सेना पर ईरान ने 9 रॉकेट लॉन्च किए हैं। यूएस सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस ऑफ पब्लिक अफेयर के असिस्टैंट जोनाथन हॉफमैन ने कहा कि 7 जनवरी की शाम तकरीबन 5.30 बजे ईरान ने एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिकी सेना और ईराक की गठबंधन सेना पर दागे। यह साफ है कि इन मिसाइलों को ईरान से दागा गया। कम से कम दो ईराक के सैन्य ठिकानों जहां पर अमेरिकी सेना मौजूद थी उसे निशाना बनाया गया है। हम इस हमले में हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

    एक्शन में ट्रंप

    एक्शन में ट्रंप

    व्हाइट हाउस की ओर से ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों पर हमले के बाद बयान जारी करके कहा गया है कि हमे हमले की जानकारी है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बारे में जानकारी दे दी गई है और वह अपनी सुरक्षा टीम के साथ इस मसले पर बैठक कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप इस पूरी घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। अमेरिकी ठिकानों पर हमले के साथ ही ईरान ने उन तमाम देशों को खुली चेतावनी दी है कि जो भी अमेरिका की आतंकी सेना को उसकी जमीन इस्तेमाल
    करने देगा हम उसे निशाना बनाएंगे और उसपर हमला करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+