बेंगलुरु के तीन नामी होटलों को भेजे गए बम की धमकी वाले ईमेल, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

बेंगलुरु के द ओटेर्रा समेत तीन प्रतिष्ठित होटलों को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल भेजा गया। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, डीसीपी साउथ ईस्ट बेंगलुरु ने कहा कि बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि द ओटेर्रा समेत शहर के तीन जाने-माने होटलों को बम की धमकी वाला ईमेल भेजा गया था। अधिकारी के मुताबिक, बम निरोधक और पता लगाने वाली टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार, 22 मई को दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में बम की धमकी के बाद बैंगलुरु में बम की धमकी वाला मेल भेजा गया है। बीते दिन दिल्ली के नार्थ ब्लॉक, जहां गृह मंत्रालय का कार्यालय है, में बम की धमकी ने सभी के कान खड़े कर दिए। हालांकि, कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाए जाने के बाद इसे अफवाह घोषित कर दिया गया।

Bengaluru hotels

14 मई को, बेंगलुरु के विभिन्न हिस्सों में कम से कम आठ स्कूलों को बम की धमकी वाला ईमेल मिला था। स्कूलों में बम वाली बात को बाद में शहर पुलिस ने 'फेक' घोषित कर दिया था।

अप्रैल में, कई स्कूलों को बम की धमकी वाले फर्जी मेल मिले थे

इससे पहले अप्रैल में, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, उत्तर प्रदेश और बेंगलुरु के कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल भेजे गए थे, जिससे दहशत फैल गई थी। ये सभी धमकियां अफवाह साबित हुईं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने इन घटनाओं को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जवाब में, दिल्ली पुलिस ने 17 मई को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें शहर भर में पांच बम निरोधक दस्ते और 18 बम पहचान टीमों की तैनाती का संकेत दिया गया।

सेंट्रल रेंज के अंतर्गत आने वाले कुल 1,764 स्कूल, पूर्वी रेंज में 1,032, पश्चिमी रेंज में 1,762 और नई दिल्ली रेंज में 76 स्कूल हैं, याचिकाकर्ताओं ने ऐसे खतरों से निपटने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना की कमी के बारे में चिंता जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+