हार्दिक पांड्या के बाद ट्रोल हुए रणवीर सिंह, टीवी पर अनुष्का और करीना के लिए कही थी ये 'गंदी बात'

मुंबई। हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांडया ने चैट शो कॉफी विद करण में महिलाओं को लेकर जिस तरह की अभद्र टिप्पणी की उससे वे बुरी तरह मुसीबत में पड़ा गए हैं। इस दौरान उनके साथ केएल राहुल भी थे। लोग उनके बयान से इस कदर नाराज हुए हैं कि बीसीसीआई ने हार्दिक पांडया और के एल राहुल पर जांच पूरी होने तक क्रिकेट से बैन कर दिया है। बता दें कि इस बीच जहां पांडया बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं वहीं रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर दोबारा चल पड़ा है। इस वीडियो में वे करीना कपूर और अनुष्का शर्मा के बारे में अभद्र बातें करते दिख रहे हैं।

क्या बोले रणवीर सिंह?

वायरल हो रहे रणवीर सिंह के पुराने वीडियो में वे अनुष्का शर्मा के साथ कॉफी विद करण में पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने कहा कि मैं बचपन में जिस स्विमिंग क्लब में था वहां करीना कपूर आती थीं। उनको स्विम सूट में देखते हुए मैं बच्चे से लड़का बन गया। रणवीर की इस बात पर करण और अनुष्का मुंह बनाते हैं। तभी करण कहते हैं कि करीना मेरी बहन जैसी है मुझे ये बात बुरी लग सकती है।

अनुष्का के लिए रणवीर ने कही ये गंदी बात

इसी एपिसोड के एक भाग में रणवीर अनुष्का से कहा कि आप चाहें तो मैं आपकी एस को पिंच कर सकता हूं। इसपर अनुष्का भड़क जाती है लेकिन शो को जोनर को समझते हुए मजाक में टाल देती हैं।

हार्दिक के किस बयान पर हुआ था बवाल

हार्दिक के किस बयान पर हुआ था बवाल

हार्दिक पांड्या से जब कॉफी विद करण में लड़कियों से जुड़ा सवाल किया गया तो वे बताने लगे कि इन सब को लेकर उनका परिवार बहुत कूल है। यहां तक कि उन्होंने जब पहली बार अपनी वर्जिनिटी लूज की तो ये बात भी घर आकर बताई। साथ ही उन्होंने ऐसी बातें कहीं जिससे मालूम हुआ कि उनके माता पिता अलग अलग लड़कियों से उनके संबंध पर गर्व करते हैं। हार्दिक की इन बातों से लोग बहुत आहत हुए हैं और उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+