पंचायत ने नाबालिग को थूक चाटने पर मजबूर किया, फिर उसकी कटी हुई नग्न लाश मिली
जलपाईगुड़ी। एक युवती को इतनी यातनाएं दी कि उसकी कहानी सुनकर आफकी रूह भी कांपने लगेगी। पश्चिम बंगाल में किशोरी के पिता की ओऱ से खेती मेें किराए पर लिया गया टिलर मशीन का किराया नहीं चुका पाने को लेकर पंचायत ने पिता को पीटने का आदेश दिया था। किशोरी ने अपने पिता की जान बचाने के लिए विरोध किया तो पंचायत ने लड़की से थूक चाटने के लिए कहा। लड़की ने थूक चाटने से मना किया तो उसको इतना पीटा, इतनी यातनाएं दीं और उसके बाद उसको मारकर नग्न हालत में रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया। मंगलवार को पंचायत के फैसले के कुछ ही घंटों के बाद किशोरी की नग्न लाश घर के पास रेलवे ट्रैक पर मिली थी।

जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी गांव की इस किशोरी की उम्र लगभग 15 वर्ष थी। आपको बता दें कि गांव की उस तथाकथित पंचायत का नेतृत्व राज्य में सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस की महिला पार्षद कर रही थीं। इसको सुन सभी हैरान हैं। वहीं राजनीतिक गलियारे में आलोचना की जा रही है। वहीं किशोरी के परिवार ने रेप और हत्या के आरोप में दर्ज करा दिया है। जिसमें 13 लोगों को आरोपी बनाया है। पार्षद नमिता रॉय के पति भी आरोपियों में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications