गडकरी के साथ सुषमा-राजनाथ के घर भी हुई जासूसी, BJP का इंकार

गडकरी के घर पर जासूसी उपकरण मिलने के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरु हो गई। जहां गडकरी जासूसी उपकरण पाये जाने के मामले से इनकार करते रहे तो वहीं कांग्रेस सहित विभिन्न राजनैतिक दलों ने जांच की मांग की है। इस मामले को लेकर बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपनी जांच रिपोर्ट पेश कर दी है।
स्वामी इस जासूसी मामले में कांग्रेस को आरोपों में घेर रहे हैं। उनका कहना है कि ये बीते साल अक्तूबर के बाद नहीं हुआ हो सकता क्योंकि तब यूपीए सरकार थी। इससे पहले भी कई नेताओं की जासूसी का मामला सामने आ चुका हैजिसमें बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, अरुण जेटली,विजय गोयल, सुधांशु मित्तल जैसे कुछ अन्य नेताओं के अलावा पूर्व आपीएल कमिश्नर ललित मोदी का नाम भी शामिल है।
इस से पहले भी 2005 में पूर्व सांसद अमर सिंह के फोन टैपिंग का मामला भी सामने आ चुका है। कांग्रेस सरकार के रक्षामंत्री एके एंटनी के कार्यालय में गुप्त तौर पर माइक्रोफ़ोन लगाने की खबर आई थी हालांकि रक्षा मंत्रालय ने इस खबर का खंडन कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications