घाटा कम करने के लिए भारतीय रेलवे अब कॉस्ट रेट पर बढ़ाएगा यात्री किराया
मीडिया सूत्रों के मुताबिक भारतीय रेलवे कॉस्ट प्राइज के आधार पर यात्री किराया में वृद्धि करने वाला है।
नई दिल्ली। एक बार फिर से भारतीय रेलवे यात्रियों की जेब पर बोझा डाल सकता है क्योंकि इस बार रेलवे फ्लैक्सी रेट तो नहीं लागू करेगी लेकिन कॉस्ट प्राइज के आधार पर यात्री किराया में वृद्धि करने वाला है।
आपको बता दें कि तमाम कोशिशों के बावजूद रेलवे घाटे में चल रही है इसलिए रेलवे अपनी लागत का खर्च ही यात्रियों पर बोझ बढ़ाकर निकाल रहा है और इसलिए कॉस्ट प्राइस के आधार पर यात्रा टिकट में बढ़ोतरी करने की योजना बन रही है।
क्या हो सकता है?
- मीडिया सूत्रों के मुताबिक भारतीय रेलवे लोकल ट्रेन का किराया बढ़ा सकती है।
- जो मसौदा तैयार किया गया है उसके मुताबिक सबसे ज्यादा बढ़ौतरी का प्रस्ताव फर्स्ट क्लास पैंंसेजर के लिए है।
- जिसके अनुसार दादर का किराया फर्स्ट क्लास में अगर आज 340 रुपए है तो वो बढ़ कर हो जाएगा 500 रुपए तक हो सकता है, जिससे यात्रियों की जेब ढ़ीली हो सकती है।
- सैकेंड क्लास के लोकल का किराया भी 26 फीसदी तक बढ़ाने के संकते दिए गए हैं।
- कॉस्ट प्राइस के आधार पर यात्रा टिकट में बढ़ोतरी करने की योजना बन रही है।
- इस योजना के तहत हर महीने 5-10 रुपया यात्री किराया बढ़ सकता है।













Click it and Unblock the Notifications