Jharkhand: दिल्ली के बाद झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में स्कूल 1 दिन के लिए किए गए बंद

झारखंड में बीते 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। इस हफ्ते शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक बारिश 160 मिमी गढ़वा में दर्ज की गई। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि अगले 10 से 12 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में राज्य भर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 03 अगस्त को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, समुद्र तल से एक मानसून ट्रफ बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, सीधी की ओर बढ़ रहा है. लो प्रेशर एरिया का केंद्र पश्चिम बंगाल का गांगेय क्षेत्र और उससे सटे झारखंड से होते हुए सागरद्वीप और फिर दक्षिण पूर्व की ओर होते हुए बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ रहा है।

Jharkhand rain

मौमस विभाग ने कहा है कि 3 अगस्त को कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी और सिमडेगा में कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, देवघर और जामताड़ा जिले में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

Recommended Video

    Jharkhand: दिल्ली के बाद झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट,राज्य में स्कूल 1 दिन के लिए किए गए बंद

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी है। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संपूर्ण प्रशासन अलर्ट पर है और तत्परता से काम कर रहा है। मैं स्वयं स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा हूं। आप किसी भी सहायता या समर्थन के लिए अपने स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। वे आपकी मदद के लिए 24x7 तैयार हैं...आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करें।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+