विश्वकर्मा छुट्टी रद्द, ईद की छुट्टी डबल..BJP के हमले के बाद ममता सरकार ने दी सफाई, कहा-'ये Typo एरर है'
विश्वकर्मा छुट्टी रद्द और ईद पर एक के बजाय दो दिन की छुट्टी का कोलकाता नगर निगम ने हाल ही में एक सर्कुलर जारी किया था। जैसे ही यह सर्कुलर सार्वजनिक हुआ, वैसे ही बवाल मच गया। बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ममता सरकार को घेर लिया और उन्हें 'पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की इस्लामी खिलाफत' करार दे दिया।
वहीं, अब इस सर्कुलर पर विवाद बढ़ता देखकर कोलकाता नगर निगम ने इस आदेश को रद्द कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता नगर निगर (KMC) की तरफ से अब इसपर सफाई भी सामने आई है। केएमसी का कहना है कि ये अनजाने में हुई टाइपिंग मिस्टेक (Typographical mistakes) थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता नगर निगम (केएमसी) यह आदेश हिंदी मीडियम स्कूलों के लिए जारी किया था। 25 फरवरी को जारी इस आदेश में कहा गया था कि 17 सितंबर 2025 को विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी नहीं रहेगी क्योंकि इस छुट्टी के बदले ईद उल फितर की छुट्टी बढ़ा दी गई है। इस सर्कुलर पर केएमसी के शिक्षा विभाग के मुख्य प्रबंधक के नाम से हस्ताक्षर किए गए थे।
केएमसी द्वारा जारी इस आदेश पर कोलकाता में बवाल मचा हुआ है। हालांकि, इस बढ़ते विवाद के बीच केएमसी ने इस आदेश को रद्द कर दिया। साथ ही, इस आदेश को जारी करने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गय है। इसके बावजूद, बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस निर्णय को 'ममता बनर्जी की इस्लामी खिलाफत' करार दिया।
अमित मालवीय ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उठाया और टीएमसी सरकार पर धार्मिक तुष्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू अवकाश को हटाने का आदेश उन्हीं ने दिया। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला ममता बनर्जी की मुस्लिम वोटों को एकजुट करने की रणनीति का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से हिंदुओं के सांस्कृतिक अनुष्ठान प्रभावित होंगे, जबकि मुस्लिम दिहाड़ी मजदूरों पर अतिरिक्त छुट्टी का बोझ पड़ेगा। मालवीय ने ममता बनर्जी पर पहले भी ओबीसी उप-कोटा में बदलाव करके मुसलमानों को शामिल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि इस फैसले को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था।
फिलहाल यह मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट की समीक्षा के अधीन है। मालवीय ने कहा कि भाजपा संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार न्याय सुनिश्चित करेगी। मालवीय यह भी आरोप लगाया कि ममता बनर्जी का मुस्लिम तुष्टीकरण पश्चिम बंगाल के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रहा है।
ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के 'मृत्युकुंभ' वाले बयान पर बीजेपी का जोरदार पलटवार












Click it and Unblock the Notifications