कोरोना वायरस: कनिका कपूर को लेकर अब बप्पी लहरी ने किया खुलासा, बोले- मैं भी उनसे मिला था

नई दिल्ली। बॉलीवुड में 'बेबी डॉल' और 'चिटिया कलाइयां' जैसे हिट सॉन्ग गाने वाली सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस बात के सामने आने के बाद से ही लोग उन्हें काफी भला बुरा भी कह रहे हैं। अभी वह अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। कनिका का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) में हो रहा है। उनपर आरोप है कि वह एयरपोर्ट पर बिना स्क्रीनिंग कराए ग्राउंड स्टाफ को चकमा देकर निकल आई थीं।

संगीतकार बप्पी लहरी ने क्या कहा?

संगीतकार बप्पी लहरी ने क्या कहा?

कनिका इस दौरान बहुत से लोगों के संपर्क में भी आईं। अब संगीतकार बप्पी लहरी का कहना है कि उन्होंने भी कनिका से मुलाकात की थी। बप्पी लहरी ने बताया कि लंदन जाने से पहले उन्होंने कनिका के साथ मुलाकात की थी। उन्होंने मुंबई मिरर के साथ बातचीत में कहा, कनिका ने लंदन जाने से पहले आखिरी गाना मेरे लिए गाया था। ये गाना उन्होंने फिल्म 'प्यार में थोड़ा ट्विस्ट' के लिए गाया था।

'वह एक पढ़ी-लिखी लड़की हैं'

'वह एक पढ़ी-लिखी लड़की हैं'

बप्पी लहरी ने बताया कि जब से उन्हें कनिका कपूर के कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है, तभी से उनकी उनसे बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि कनिका जल्दी ठीक हो जाएं, वह व्यवहार में कुशल और एक पढ़ी-लिखी लड़की हैं। बप्पी लहरी ने कनिका की अच्छी सेहत की कामना भी की। उन्होंने बताया कि वह एक कोरोना वायरस थीम वाले गाने की रिकॉर्डिंग करेंगे। वह आने वाले कुछ दिनों में इसे रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर जारी करने की योजना बना रहे हैं।

9 मार्च को लंदन से लौटी थीं कनिका

9 मार्च को लंदन से लौटी थीं कनिका

बता दें कनिका कपूर 9 मार्च को ही लंदन से लौटी थीं। लेकिन हैरानी की बात ये रही इस दौरान उन्होंने कोई परहेज नहीं किया और तीन से चार पार्टियों का हिस्सा बनीं। कनिका कपूर के साथ इन पार्टियों में संपर्क में आए लोगों पर भी कोरोना का खतरा बढ़ गया। इसके बाद लखनऊ के तीन शहरों को बंद किया गया। कनिका ने खुद को कोरोना वायरस होने की बात सोशल मीडिया पर कबूल की थी। उन्होंने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा था, 'पिछले चार दिनों से मुझे फ्लू के लक्षण द‍िख रहे थे। मैंने अपनी जांच कराई और मैं कोविड-19 से पॉजिटिव हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+