Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म 'सुपर 30'

नई दिल्ली। एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है। ऐसे में अब खबर आई है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। ये फिल्म गरीब बच्चों के लिए आईआईटी की कोचिंग चलाने वाले आनंद कुमार के जीवन पर बनी है। बता दें कि इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार में पहले ही इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी।

after bihar now Uttar Pradesh government makes movie Super 30 tax free in state

इस फिल्म में ऋतिक रोशन में आनंद कुमार का किरदार निभाया है। ऋतिक रोशन की भी भूमिका वाली इस फिल्म ने 7 दिनों में ही 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमीई कर ली। विकास बहल की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म पर से बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार में एंटरटेंमेंट टैक्स हटाने का ऐलान कर रखा है। हाल ही में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और उनके परिवार के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई।

वेंकैया नायडू और उनके परिवार ने इस दौरान ऋतिक रोशन और आनंद कुमार से मुलाकात भी की। वहीं स्क्रीनिंग के समय प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला और मधु मनटेना भी मौजूद रहे। नायडू ने इसकी फोटो अपने ट्विटर पर पोस्ट भी की। फोटो के साथ वेंकैया नायडू ने लिखा कि 'श्री आनंद की प्रेरणादायक कहानी से मैं गहराई से प्रभावित हुआ, जिन्होंने गरीब बच्चों के लिए एक उज्जवल भविष्य प्रदान करने के लिए सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं फिल्म सुपर 30 के निर्माताओं को समर्पण, प्रतिबद्धता और एक शिक्षक के उत्साह को दिखाने के लिए बधाई देता हूं जिन्होंने सैकड़ों उज्ज्वल छात्रों के सपनों को साकार करने के लिए अथक प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- बिहार सरकार ने फिल्म सुपर 30 को टैक्स फ्री किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+