कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही: अमित शाह

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से देश में 24 मार्च से लॉकडाउन है, जिसकी वजह से देश की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से प्रभावित है। लाखों नौकरियों, फैक्ट्रियों, कंपनियों पर तालाबंदी का खतरा मंडरा रहा है। सरकार और आरबीआई लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे कि देश के आर्थिक हालात को बेहतर किया जा सके। इसी कड़ी में आज आरबीआई ने कई बड़े ऐलान किए। आरबीआई के ऐलान के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और हर संभव प्रयास कर रही है कि इसकी वजह से लोगों के जीवन कम से कम प्रभाव पड़े।

amit shah

अमित शाह ने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आम आदमी का जीवन प्रभावित ना हो, आने वाले दिनों में भारत को मजबूत और स्थिर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। आरबीआई ने देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाया जा सके। बता दें कि आज आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कांफ्रेंस करके भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कई ऐलान किए।

Recommended Video

    Lockdown : RBI के ऐलान पर PM Modi बोले-छोटे व्यवसायियों-किसानों- गरीबों को Benefit | वनइंडिया हिंदी

    आरबीआई के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि आरबीआई के आज के फैसलों से मिलेगा छोटे उद्योगों, किसानों और गरीबों को फायदा। WMA लिमिट बढ़ने से राज्यों को भी होगा लाभ। कोरोना वायरस महामारी रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन की वजह से विभिन्न सेक्टर्स को हुए भारी नुकसान की भरपाई करने के लिए आरबीआई ने शुक्रवार को कई घोषणाएं कीं। आरबीआई के ऐलान देश में काफी अच्छी तरह लिक्विडिटी को बढ़ाएंगे और क्रेडिट सप्लाई में सुधार आएगा। ये कदम हमारे छोटे कारोबारों, एमएसएमई, किसानों और गरीबों को मदद करेंगे। इसके अलावा WMA (वेज एंड मींस एडवांस)सीमा बढ़ाने से हमारे सभी राज्यों को भी मदद मिल पाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+