शरद पवार राजनीति के भीष्म पितामह, ED ने गलत किया: संजय राउत
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार आज प्रवर्तन निदेशालय के मुंबई ऑफिस में पेश होंगे, इस बारे में बात करते हुए पवार ने खुद कहा कि वो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच के लिए खुद को एजेंसी को उपलब्ध कराएंगे, गौरतलब है कि महाराष्ट्र स्टेट कार्पोरेशन बैंक से जुड़े एक मामले में आरोपी बनाया गया है, हालांकि ईडी ने शरद पवार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है, ईडी की तरफ से शरद पवार को दफ्तर आने से मना किया गया है।
Recommended Video

एनसीपी प्रमुख पवार के समर्थन में उतरी शिवसेना
एनसीपी प्रमुख पवार के ईडी के दफ्तर पहुंचने के दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए बलार्ड एस्टेट के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है तो वहीं इस पेशी से पहले पवार के समर्थन में वो लोग भी शामिल हो गए हैं, जो कि सियासी पटल पर एक-दूसरे के विरोधी हैं, जी , हां आपने सही समझा, हम यहां बात कर रहे हैं शिवसेना की, जो कि इस मसले पर पवार के साथ खड़ी है।
'भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह हैं पवार'
दरअसल शिवसेना सांसद संजय राउत ने शरद पवार के समर्थन में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि शरद पवार भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह हैं, पूरा महाराष्ट्र जानता है कि जिस बैंक में घोटाले को लेकर ईडी ने एफआईआर में नाम दर्ज किया है, उस बैंक में शरद पवार किसी भी पद पर नहीं रहे हैं, उन्होंने राज्य के किसानों के लिए काफी काम किया है, पवार से हमारी पार्टी और विचारधारा अलग हैं, लेकिन मैं ये कहूंगा कि ईडी ने उनके साथ गलत किया है।

अन्ना हजारे ने भी दी है क्लीन चिट
इससे पहले पवार के धुर विरोधी रहे समाजसेवी और गांधीवादी अन्ना हजारे ने भी पवार को लेकर कहा था कि वो मैंने जो सबूत दिए हैं उसमें शरद पवार का नाम नहीं है, हालांकि, अन्ना हजारे ने ये भी कहा कि ईडी ने किस आधार पर उनका नाम लिया है, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है.लेकिन वह इतना जरूर कहते हैं कि जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन जो दोषी नहीं हैं उन पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

25 हजार करोड़ रुपए का है घोटाला
आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के समेत 70 लोगों को महाराष्ट्र स्टेट कार्पोरेशन बैंक से जुड़े एक मामले में आरोपी बनाया गया है। ये घोटाला 25 हजार करोड़ रुपए का बताया जा रहा है, महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर जबरदस्त राजनीति चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications