मुश्किल में ऐश्वर्या राय, सरबजीत के चक्कर में मिला लीगल नोटिस

मुंबई। लगता है बच्चन फैमिली के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं, मैगी के प्रचार को लेकर जहां अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस मिला है वहीं अब उनकी बहू को भी कानूनी नोटिस भिजवा दिया गया है। आपको बता दें कि निर्देश उमंग कुमार पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में मारे गए भारतीय नागरिक सरबजीत पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें सरबजीत की बहन दलबीर कौर का रोल ऐश्वर्या राय बच्चन निभाने वाली हैं।

जिसके लिए खुद को सरबजीत की असली बहन बताने वाली लुधियाना की बलजिंदर कौर ने ऐश और उमंग कुमार को नोटिस भेजा है, बलजिंदर कौर का कहना है कि दलबीर कौर सरबजीत की सगी बहन नहीं है और इस मामले में एक केस भी चल अदालत में चल रहा है इसलिए जब तक कोर्ट में तस्वीर साफ नहीं हो जाती है तब तक इस मुद्दे पर फिल्म कैसे बन सकती है। यही नहीं उमंग कुमार पर दलबीर कौर के पति बलदेव सिंह भी भड़क गये हैं और उन्होंने कहा है कि मेरे किरादर को इग्नोर किया जा रहा है।

Must Watch: ऐश्वर्या राय बच्चन की दिलकश तस्वीरें

मालूम हो कि उमंग कुमार सरबजीत की तरफ से पाकिस्तान की जेल में बिताए गए दिन और उसकी रिहाई पर फिल्म बनाने जा रहे हैं जो कि बनने से पहले ही विवादों में फंस गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+