सालों बाद विदेश से लौटा बेटा तो फूट-फूट कर रोने लगी मां, Video देख लोग बोले- दिल भर आया!

Mother son video viral: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को कई बार हंसा जाते हैं तो कई बार रुला देते हैं। ऐसा ही इन दिनों एक मां-बेटे के मिलन का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुबई से तीन सालों बाद लौटकर बेटा ने अपनी मां को सरप्राइज दिया। जिसको देखकर मां फूट-फूट कर रोने लगी।

मां से मिलने का ये दिल छू लेने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसे इमोशनल बताया है। ये वीडियो कर्नाटक के उडुपी के कंडापुरा तालुक के गंगोली बाजार का है।

Mother son video viral

वीडियो में बेटा रोहित मां को गंगोली मार्केट में मछली बेचते हुए सरप्राइज देने गया था। रोहित ने अपनी मां को ये नहीं बताया था कि वो तीन सालों के बाद दुबई से वापस लौटकर आ रहा है। अपने होमटाउन शहर उडुपी में उतरने के बाद रोहित ने अपनी मां को सरप्राइज देने का फैसला किया। उसके बाद वह सीधे एक ग्राहक बनकर, अपने चेहरे को रुमाल से ढ़क-कर मां से मछली खरीदने चला गया।

रोहित ने अपना चेहरा रुमाल से और आंखें चश्मा से इसलिए ढंका ताकि उसकी मां उसे पहचान ना पाए। मछली बाजार में, मां से मछली का रेट पूछते हुए, रोहित ने मछली देने को कहा। हालांकि शुरुआत में मां अपने बेटे को पहचान नहीं पाई और उसे मछली दिखाई और पैक कर रही थी। लेकिन कुछ मिनटों बाद ही वह अपने बेटे को उसकी महक से पहचान लेती हैं।

मां जैसे ही अपने बेटे को पहचानती है, वो रोने लगती हैं। फिर रोहित ने अपना चेहरा दिखाया और मां-बेटे गले लगकर रोने लगे। मां का रोना खत्म ही नहीं होता है। बेटे को देखने के बाद, मां का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक यूजर ने लिखा, वीडियो देखकर दिल भर आया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, एक मां ही होती है, जो अपने बच्चे को किसी भी हालात में पहचान लेती है। एक यूजर ने लिखा, दिल पिघला देने वाला पल है ये। एक यूजर ने लिखा कि, इस वीडियो को देखकर, मुझे भी अपनी मां की याद आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+