Afghanistan Row: राष्ट्रपति भवन में खाने पर टूट पड़े तालिबान के लड़ाके, रामू ने की जानवरों से तुलना, Video
नई दिल्ली, 17 अगस्त। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से पूरे देश में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर जिस तरह से लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है,उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां के हालात किस हद तक खराब है। देश-विदेश से अफगान के हालात पर प्रतिक्रिया जारी है। बॉलीवुड की ओर से भी इस गंभीर मसले पर रिएक्शन आ रहे हैं।

'तालिबानी किस तरह के जानवर हैं'
जाने-माने फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने भी इस बारे में एक ट्वीट किया है और तालिबान के लड़ाकों को जानवर कहकर संबोधित किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है कि जिसमें तालिबान के लड़ाके राष्ट्पति भवन के अंदर बैठकर खा-पी रहे हैं। वो लोग ऐसे खाने-पीने की चीजों पर टूटे हैं, जिसे देखकर लगता है कि उन्होंने इससे पहले कभी भी लजीज भोजन नहीं किया है।
Recommended Video
राम गोपाल वर्मा ने तालिबान लड़ाकों को कहा 'जानवर'
रामगोपाल वर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि 'आप देख सकते हैं तालिबान के ये लड़ाके किस तरह के जानवर हैं, वे जिस तरह से राष्ट्रपति भवन में खाना खा रहे हैं'। रामगोपाल वर्मा का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
' रामू जी, आपको कैसे पता कि ये सब लोग तालिबान से ही हैं?
हालांकि कुछ लोगों ने इसके लिए रामगोपाल वर्मा की ही क्लास लगा दी। कुछ यूजर्स ने लिखा कि ' रामू जी, आपको कैसे पता कि ये सब लोग तालिबान से ही हैं? हो सकता है कि ये सभी किसी फिल्म का हिस्सा हों? या ये भी हो सकता है कि 'ये आपकी अगली वेबसीरीज का विलन ग्रुप है,इसके बाद शायद एक आइटम सॉन्ग शुरू हो जाएगा'

US पर भड़के रामगोपाल वर्मा
हालांकि रामगोपाल वर्मा को इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा उनका तालिबान पर गु्स्सा निकलता ही रहा, उन्होंने इस बात के लिए अमेरिका की भी आलोचना की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये 'कैसा महान अमेरिका है, जो कि इन लड़ाकों को रोक नहीं पाया।'
'तालिबान के लड़ाके सच में बच्चे ही हैं'
इसके साथ ही रामू ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चों की इलेक्ट्रिक कार में तालिबान के लड़ाके हथियारों के साथ बैठे हुए है। राम गोपाल वर्मा ने इस वीडियो के लिए कैप्शन दिया है कि 'आखिरकार सच आया सामने, तालिबान के लड़ाके सच में बच्चे ही हैं। '

'तालिबान समावेशी इस्लामी सरकार चाहता है'
मालूम हो कि रविवार रात को तालिबान के लड़ाकों ने राष्ट्रपति भवन को अपने कब्जे में ले लिया, जिसके बाद से वहां के स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। तो वहीं तालिबान ने कहा है कि वह अफगानिस्तान में खुली और समावेशी इस्लामी सरकार चाहता है, किसी को डरने की जरूरत नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications