हिमाचल:किनौर जिले के पुर्वणी गाँव में जले दस घरों के प्रभावित परिवार को प्रदेश सरकार ने दी 10,000 रुपये की राहत राशि
हिमाचल:किनौर जिले के पुर्वणी गाँव में जले दस घरों के प्रभावित परिवार को प्रदेश सरकार ने दी 10,000 रुपये की राहत राशि
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूर्वणी गाँव में तड़के आग लगने से दस घर जल गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और पुनर्वास प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर, जिला प्रशासन ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को 10,000 रुपये की तत्काल राहत प्रदान की गई। हिमाचल प्रदेश सीएमओ ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

बता दें हिमाचल के पूर्वणी नाम इस गांव में शुक्रवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। अचानक लगी इस आग में 10 घर धूं धू कर जल गए। गांव में अचानक लगी आग से काठकुणी शैली में बने पुश्तैनी मकान जल गए जिसके कारण इन घरों में रहने वाले कई परिवार बेघर हो गए। अचानक लगी इस आग से इन ग्रामीणों का करोड़ों के नुकसान हुआ इसका अंदाजा लगाया जा रहा है।
अचानक आग लगने से लोग अपने सामान और राशन को भी नहीं बचा सके। इनके घरों में रखा समान और सालाना राशन कुछ ही देर में जलकर खाक हो गया। हालांकि पुलिस,और जिला प्रशासन,सेना, आईटीबीपी की अग्निशमन दल ने जल्दी से पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।समय पर अग्निशमन दल ने पहुंचकर आग बुझा दी जिसके चलते इन घरों से सटे और घर जलने से बच गए।
बता दें हिमाचल प्रदेश में अब ठंड का मौसम शुरु हो चुका है इस आग में जिन लोगों के घर स्वाहा हो गए अब उनके सामने सिर छिपाने के लिए भी जगह नहीं बची है, करोड़ों का नुकसान होने के साथ ये सभी परिवार बेघर हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा दी गई दस हजार रुपए की राहत राशि ऊंट के मुंह में जीरा जैसी लग रही है। हालांकि प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को तुरंत पुनर्वास के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications