बिजली के तार में उलझा हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे आडवाणी

lal krishna advani
लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के उत्तराखंड दौरे की शुरुआत बड़े ही खतरनाक तरीके से हुई। टिहरी जिले के घनसाली में आडवाणी का हेलीकॉप्‍टर बिजली के तारों में इस कदर उलझा की सबकी सांसे थम गईं।

हालांकि पायलट की सूझबूझ से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और तीन राउंड लगाने के बाद हेलीकॉप्टर ने टेक ऑफ करने में कामयाबी हासिल कर ली। उन्होंने पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित किया व इशारों में कह गए कि देश में जो 'लहर' है, वह कांग्रेस के कुशासन की वजह से है न कि किसी और कारण से।

लालकृष्‍ण आडवाणी ने पिथौरागढ़ में जनता को संबोधित किया। इसके बाद वो घनसाल रवाना हुए। आडवाणी शुक्रवार सुबह 11 बजे पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान पहुंचे। करीब एक घंटा जनसभा को संबोधित करने के बाद वह घनसाली के लिए रवाना हो गए जहां यह दुर्घटना हुई।

नरेंद्र मोदी तीन मई को अल्मोड़ा और रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी ने बताया कि भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी तीन मई को सुबह 11 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे और एसएसजे परिसर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़़ें- यह क्या कह गए आडवाणी

मोदी रुद्रपुर में एफसीआई गोदाम के सामने स्थित मैदान में जनसभी को संबोधित करेंगे। रेली की तैयार‍ियां पूरी कर ली गईं हैं। फ‍िलहाल आडवाणी के सकुशल हेलीकॉप्टर लैंड‍िंग पर पार्टी व स्थानीय प्रशासन ने चैन की सांस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+