भाजपा से उपेक्षित आडवाणी की घर में भी नहीं चलती!
नई दिल्ली। आजकल सभी चैनलों और अखबारों के हॉट टॉपिक बनें भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के बारे में बैंगलोर मिरर ने एक बड़ी ही हैरत अंगेज खबर छापी है कि बीजेपी से उपेक्षित आडवाणी की उनके घर में भी नहीं चलती है। उनके सारे फैसले अब उनकी ओर से उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी लेती हैं। 13 सितंबर को भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में आडवाणी का शामिल ना होने का फैसला लाल कृष्ण का नहीं बल्कि उनकी बेटी का था।
मिरर के मुताबिक आडवाणी की उनकी घर पर भी नहीं चलती है। प्रतिभा आडवाणी की ओर से लगातार अपने पिता पर दवाब बनाया गया जिसके चलते आडवाणी मोदी की ताजपोशी में शामिल नहीं हुए और भाजपा की इतनी किरकिरी हुई।
कहा जा रहा है कि पार्टी औऱ संघ की ओर से लगातार नकारे जाने की वजह से आडवाणी को अब बीजेपी और संघ दोनों पर कतई विश्वास नहीं रह गया है इसलिए अब उन्हें जो भी भरोसा है वह है उनका परिवार। वह पूरी तरह से अकेले हो गये हैं इसलिए वह अपनी फैमिली को छोड़कर किसी और की बात नहीं सुनते हैं और उनके सारे फैसले अब उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ले रही हैं जो खुद भी राजनीति से जुड़ी हुंई हैं और एक पत्रकार हैं। पढे़: बैंगलोर मिरर की खबर।
प्रतिभा आडवाणी ने कभी पीएम इन वेटिंग रहे अपने पापा को मोदी की ताजपोशी में जाने से रोका क्योंकि उन्हें अनंत कुमार, मुरली मनोहर जोशी और सुषमा स्वराज का सीधे समर्थन मिल रहा था लेकिन एन मौके पर हवा का रूख देखते हुए तीनों नेता ने आडवाणी का साथ छोड़ दिया और मोदी के साथ स्टेज पर जा खड़े हुए और उन्हें पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में लड़्डू खिलाते नजर आये।
इस बात ने आडवाणी और प्रतिभा को बेहद ही झकझोर दिया। इसलिए आडवाणी अब अपने फैसले खुद नहीं ले रहे हैं या यूं कहें कि उनके लिए फैसले को ना तो पार्टी मान रही है और ना ही उनके घरवाले।
मिरर ने यह भी लिखा है कि सुषमा स्वराज, आडवाणी की आड़ में डबल गेम खेल रही थीं क्योंकि उन्हें लगता था आडवाणी की जिद पर मोदी के नाम पर मुहर नहीं लगेगी पीएम पोस्ट के लिए और हो सकता है उन्हें मौका मिल जाये क्योंकि नेता प्रतिपक्ष तो वह हैं ही।
लेकिन जब आडवाणी को पार्टी ने साइड लाइन करने का फैसला लिया तो सुषमा ने नरमी दिखायीं और पार्टी और मोदी के साथ खड़ी हो गयीं। खैर अभी अखबार ने यह साफ नहीं किया है कि आखिर इन सब के पीछे प्रतिभा आडवाणी की मंशा क्या है?













Click it and Unblock the Notifications