बाबरी मस्जिद केस में आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस तारीख को होगा दर्ज
Advani and Murali Manohar Joshi's statement in Babri Masjid case will be recorded on this date through video conferencing
लखनऊ। सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के बयान को दर्ज करने के लिए 24 जुलाई की तारीख तय की है। सीआरपीसी की धारा 313 के तहत उनका बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया जाएगा।


मालूम हो कि आडवाणी और जोशी के एडवोकेट ने सीबीआई की विशेष अदालत से इनके बयान वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से दर्ज करने के लिए अपील की थी। जिसके बाद सोमवार को कोर्ट ने ये इजाजत दी है। वहीं आज विशेष अदालत ने सोमवार को आरोपी सुधीर कक्कड का बयान दर्ज किया. वह व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए। सूत्रों के अनुसार कोरोना महामारी के चलते वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराने की मंशा व्यक्त की थी वहीं पिछली 13 जुलाई को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह सीबीआई के विशेष जज के समक्ष बयान दिया था। सीबीआई की विशेष अदालत अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा-313 के तहत 32 अभियुक्तों का बयान दर्ज कर रही है।
गौरतलब है कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद दिसंबर 1992 में कार सेवकों द्वारा ढहा दी गई थी, क्योंकि कारसेवकों का दावा था कि उस जगह पर भगवान राम का मंदिर था। 2019 के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने दशकों पुराने अयोध्या में राम मंदिर विवाद पर अपना फैसला सुनाया था। वहीं इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत, उच्च्तम न्यायालय के आदेश पर इस मामले की सुनवाई रोजाना कर रही है और 31 अगस्त तक इसे पूरा करना है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications