गोवा कांग्रेस के वाट्सऐप मीडिया ग्रुप में पोर्न क्लिप हुई पोस्ट
पणजी। गोवा कांग्रेस के लिए शनिवार का दिन काफी असहज स्थिति वाला रहा। दरअसल, शनिवार को गलती से गोव कांग्रेस के मीडिया ग्रुप पर एक पोर्न क्लिप पोस्ट हो गई। इसकी वजह से गोवा कांग्रेस को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट पार्टी के पूर्व पदाधिकारी बर्नाबे सैपको की तरफ से किया गया है।

इस संबंध में गोवा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुनील कावंथकर ने मीडिया से माफी भी मांगी। साथ ही उस शख्स को वाट्सऐप ग्रुप से हटा दिया गया है, जिसने यह वीडियो पोस्ट किया था। आपको बताते चलें कि गोवा कांग्रेस के लिए वाट्सऐप ग्रुप मीडिया के साथ संपर्क में रहने का सबसे अच्छा साधन है। अपने इसी ग्रुप के जरिए गोवा कांग्रेस प्रेस रिलीज जारी करती है और साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के लिए पत्रकारों को न्योती भी देती है।
इस वाट्सऐप ग्रुप में करीब 80 कांग्रेस नेता और पत्रकार हैं। जब इस घटना के आरोपी बर्नाबे सैपको से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी ने यह पोर्न क्लिप भेजी थी। उन्होंने मांफी मांगते हुए कहा कि यह वीडियो गलती से वाट्सऐप मीडिया ग्रुप में चली गई। वहीं पार्टी ने कहा है कि इस तरह की गलतियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications