सुशांत सिंह मामले पर पहली बार बोले आदित्य ठाकरे, कहा- 'मेरे और मेरे परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा'

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे होने वाले हैं लेकिन अभी तक पुलिस की जांच में आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। इस बीच केके सिंह की पटना में एफआईआर के बाद से इस मामले में अब बिहार और महाराष्ट्र में विवाद शुरू हो गया है। इस मामले में अब पहली बार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे का बयान सामने आया है। उन्होंने सुशांत सिंह केस के राजनीतिकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आदित्य ठाकरे ने कहा, सुशांत सिंह केस में सड़कछाप राजनीति हो रही है।

मुंबई पुलिस पर लगे आरोप

मुंबई पुलिस पर लगे आरोप

गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे, मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में अब तक उनकी मौत को आत्महत्या ही बताया है। वहीं, सुशांत सिंह के परिवार और फैंस ने एक्टर की मौत को संदिग्ध बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की। इस दिशा में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि सुशांत केस की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस को जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है।

पहली बार आदित्य ठाकरे का बयान

पहली बार आदित्य ठाकरे का बयान

अब इस मामले पर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधने को लेकर पहली बार आदित्य ठाकरे का बयान सामने आया है। शिवसेना की युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि इस मामले में सड़क छाप राजनीति हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में बिना वजह मेरे और मेरे परिवार के नाम पर कीचड़ उछाला जा रहा है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सोशल मीडिया पर लोग महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा नेता के आरोपों पर दी सफाई

आदित्य ठाकरे की तरफ से जारी एक पत्र में लिखा है कि उनके रिश्ते बॉलीवुड से हैं लेकिन यह कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा, मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। इससे पहले भाजपा नेता नारायण राणे ने सुशांत सिंह मामले पर बोलते हुए यह आरोप लगाया था कि दिशा सालयान के घर पर एक बहुत बड़ी पार्टी चल रही जिसमें शिवसेना का भी एक नेता शामिल था। ऐसा माना जा रहा है कि आदत्य ठाकरे का यह बयान नारायण राणे के आरोपों पर सफाई है।

झूठे आरोपों से छवि खराब नहीं होगी

झूठे आरोपों से छवि खराब नहीं होगी

आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि सुशांत सिंह की मौत चौंकाने वाली है, मेरे और मेरे परिवार पर कीचड़ उछाले जा रहे हैं लेकिन मैं इस मामले पर शांत रहूंगा। प्रोटोकॉल न मानने वाले लोग ऐसा कर कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए की झूठे आरोपों से किसी की छवि खराब नहीं होगी। कोई ये भ्रम ना पाले की हमारी छवि खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र पुलिस इस सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही है।

मुंबई में की थी सुशांत ने आत्महत्या

मुंबई में की थी सुशांत ने आत्महत्या

उल्‍लेखनीय है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे। उन्होंने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, पुल‍िस को उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच पहले से जारी है। पुलिस इस मामले में सुशांत के परिवार के सदस्यों, रसोइये, बॉलीवुड हस्तियों संजय लीला भंसाली, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, अभिनेत्री संजना सांघी, उनकी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा और यशराज फिल्म के आदित्य चोपड़ा समेत 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार बोले- अब सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI जांच से मिलेगा न्‍याय, ये राजनीतिक नहीं, कानूनी मामला है

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+