PM Cares Fund: अब अधीर रंजन चौधरी ने की जांच की मांग, बोले- चीनी कंपनियों ने पीएम केयर्स में दिया डोनेशन

भारत-चीन के सैनिकों की भिड़ंत पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं, दोनों एक दूसरे पर चीनी कंपनी से फंड लेने का आरोप लगा रहे हैं।

Adhir Ranjan Chowdhury

PM Cares Fund: जिस तरह से चीन और भारत के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भिड़ंत हुई है उसके बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने चीनी कंपनियों से फंड लिया है। अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री केयर्स फंड की जांच होनी चाहिए। यह देखना चाहिए कि किन कंपनियों ने इसमे डोनेशन दिया है। पीएम केयर्स फंड ने चीनी कंपनियों से चंदा लिया है।

आखिर किस हैसियत से अमित शाह ने दिया बयान
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि एक बार पीएम केयर्स फंड की जांच हो जानी चाहिए, पीएम केयर्स फंड में जिन लोगों ने चंदा दिया है उसकी सूचि निकाली जाए और देखा जाए कि कितनी चीनी कंपनियों ने दान दिया है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब रक्षा मंत्री लोकसभा और राज्यसभा में चीन-भारत के सैनिकों के बीच झड़प पर बयान देने वाले थे तो उससे पहले अमित शाह ने किस हैसियत से यह कहा कि कुछ हुआ ही नहीं। मतलब क्या गृह मंत्री खुद रक्षा मंत्री हैं।

रक्षा मंत्री को अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए
अधीर रंजन ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री खुद की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं बाकि तो क्या ही बात है। रक्षा मंत्री के जो अपने अधिकार होते हैं वह अपने अधिकार को जता नहीं पा रहे हैं। अगर वह अपने ही अधिकार को नहीं बचा पा रहे हैं तो देश को क्या बचाएंगे। उन्हें रक्षा मंत्री की कुर्सी को छोड़ देना चाहिए। गृहमंत्री को यह कुर्सी दे देनी चाहिए। रक्षा मंत्री को को-ऑपरेटिव मिनिस्टर का पद दे देना चाहिए।

9 दिसंबर को हुई भिड़ंत
बता दें कि भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी करके 12 दिसंबर को यह बताया गया कि 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग में झड़प हुई थी। इस झड़प में दोनों ही ओर से सैनिकों को हल्की चोट आई है। इस भिड़ंत के बाद दोनों ही सेना के कमांडर के बीच फ्लैग मीटिंग हुई। फिलहाल स्थिति सामान्य है। रिपोर्ट की मानें तो भारत के तकरीबन 8 जवान इस भिड़ंत में घायल हुए थे, जिनका गुवाहाटी में सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+