'वरुण को कांग्रेस में....', टिकट नहीं मिलने पर अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी के गांधी को दिया खुला ऑफर
Congress Open Offer to Varun Gandhi: आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। अप्रैल में पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, इस बार बीजेपी सांसद वरुण गांधी को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। इस पर कांग्रेस ने उन्हें अपनी पार्टी में आने के लिए आमंत्रित किया है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वरुण गांधी को कांग्रेस में आना चाहिए। अगर वो कांग्रेस पार्टी में शामिल होते हैं तो हमें बेहद खुशी होगी। वह एक शिक्षित व्यक्ति हैं। उनकी छवि साफ है।

गांधी परिवार से संबंधित होने के नाते उन्हें नहीं मिला टिकट
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह गांधी परिवार से संबंधित हैं। मुझे लगता है कि उन्हें कांग्रेस में आना चाहिए। कांग्रेस में आने पर उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा। हमें खुशी होगी कि वे कांग्रेस का हिस्सा बन रहे हैं।
बता दें कि वरुण गांधी और पीलीभीत सीट लगातार चर्चे में हैं। भाजपा, सपा और बसपा सभी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। ऐसे में वरुण गांधी का अगला कदम क्या होगा, इसको लेकर तमाम अटकलें तेज हो गई हैं। पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा समेत सपा-बसपा अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर चुके है। बीजेपी ने वरुण गांधी का टिकट काटकर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।
नामांकन करने की आखिरी तिथि कल यानी बुधवार है। ऐसे में वरुण गांधी पर सबकी नजरें हैं। वह अभी भी खामोश हैं। चर्चा है कि वह कोई और पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। वरुण गांधी इस सीट से दो बार सांसद रहे हैं, जबकि उनकी मां मेनका गांधी पीलीभीत से छह बार सांसद रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- कैसे चुने गए 2 नए चुनाव आयुक्त? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने किया खुलासा, बताए फाइनल नाम












Click it and Unblock the Notifications