अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी को बताया 'राजनीतिक गद्दार', बोले- कांग्रेस से ही पैदा हुई है टीएमसी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर उनकी उस बात को लेकर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस राजनीति को लेकर गंभीर नहीं है।

कोलकाता, 1 नवंबर। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर उनकी उस बात को लेकर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस राजनीति को लेकर गंभीर नहीं है। अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'टीएमसी का जन्म कांग्रेस से हुआ था। यदि कोई बच्चा अपनी मां से कहता है कि वह समाप्त हो गई है, तो इसका अर्थ है कि वह भी समाप्त हो गया है। आप उन्हें राजनीतिक गद्दार कह सकते हैं। वे राजनीति करते हैं लेकिन शिष्टाचार भूल जाते हैं और अपनी स्थिति को अस्वीकार कर देते हैं। उन्हें देखना चाहिए था कि वे किस पार्टी से पैदा हुए हैं।

Adhir Ranjan Chowdhury

कांग्रेस के कारण की मोदी ताकतवर हुए
बता दें कि गोवा विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य के तीन दिन के दौरे पर आईं ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी केवल इसलिए ताकतवर हुए क्योंकि कांग्रेस राजनीति को लेकर संवेदनशील नहीं रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश भुगत रहा है क्योंकि सबसे पुरानी पार्टी निर्णय नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अतीत में अवसर मिले, लेकिन भाजपा से लड़ने के बजाय, वे मेरे राज्य में मेरे खिलाफ खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें: 'No Bindi No Business' कैंपेन पर भड़कीं दिव्यांका त्रिपाठी, धड़ाधड़ पोस्ट कीं बिना बिंदी के तस्वीरें

सोमवार को काली पूजा के उद्घाटन पर ममता ने कहा कि कांग्रेस ने बंगाल में उनकी पार्टी के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, यहां लड़ाई करेंगे और दूसरी जगर सपोर्ट करेंगे। यह नीति नहीं चलेगी। कांग्रेस ने धोखा दिया था...हम यूपीए छोड़कर आए थे। कांग्रेस ने कभी लड़ाई नहीं की है। अब कांग्रेस पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है। कांग्रेस ने समझौता किया है लेकिन टीएमसी कभी समझौता नहीं कर सकती।

अगले कई वर्षों तक भारत पर राज करेगी बीजेपी
बता दें कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस की आलोचना चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की उस भविष्यवाणी के बाद की जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा अगले कई वर्षों तक भारतीय राजनीति के केंद्र में रहेगी, भले ही वह चुनाव जीते या हारे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+