राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर क्या बयान दिया, जिसे हटाने के लिए अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
कांग्रेस नेता ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर राजनाथ सिंह की टिप्पणी को हटाने का अनुरोध किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी।

Adhir Ranjan Chowdhary: कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को हटाने का अनुरोध किया है। रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर कुछ टिप्पणियां की थीं, इसे हटाने के लिए अधीर रंजन चौधरी ने अनुरोध किया है।
अधीर रंजन चौधरी ने लिखा कि रक्षा मंत्री ने हमारे नेता राहुल गांधी को लेकर प्रश्नकाल के दौरान कुछ टिप्पणियां कीं जो उनकी ब्रिटेन में दी गई स्पीच को लेकर है। अपने पत्र में लिखा कि संसदीय कार्य मंत्री ने भी जो टिप्पणियां की हैं, वो असंसदीय हैं। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। वे हमारी पार्टी और राहुल गांधी की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
Recommended Video

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर हंगामा मच गया है। सोमवार को संसद में केंद्र सरकार के मंत्रियों ने इस मुद्दे को उठाया और मांग की, कि राहुल गांधी को अपने बयान पर सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने ऐसा कुछ नहीं कहा, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़े। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह का भाषण विदेश की धरती पर दिया है, उसके लिए उनके ऊपर देशद्रोह का केस चलना चाहिए।
गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'जब देश के बाहर कोई हमारे प्रधानमंत्री को अपमानित करता है तो वो देश को अपमानित करता है। लोकसभा में घंटों तक वक्तव्य देने के बाद राहुल गांधी विदेश में जाकर, लंदन में जाकर इतना बड़ा झूठ बोलें, कि लोगों को संसद में बोलने नहीं दिया जाता, तो ये लोकसभा का अपमान है, संसद का अपमान है और इसपर स्पीकर को कार्रवाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- 'कहा था ना मिट्टी में मिला देंगे...', उस्मान चौधरी के एनकाउंटर पर भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया ट्वीट












Click it and Unblock the Notifications