हद से ज्यादा हसीन है पूनावाला की वाइफ, कहलाती हैं 'पेज 3' हस्ती, बड़ी अभिनेत्री से है खास संबंध
Who is Adar Poonawalla wife Natasha: इस वक्त 'वैक्सीन किंग' के नाम से मशहूर कारोबारी अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) खबरों में छाए हुए हैं, वजह है उनका नया और बड़ा कदम।
दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्ममेकर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस यानी की 'धर्मा प्रोडक्शन' की 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।

कहा जा रहा है कि करण जौहर और पूनावला के बीच करीब 1000 करोड़ रुपये की डील हुई है। लगातार घटते मुनाफे की वजह से करण लंबे वक्त से धर्मा प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा बेचने की जुगत में थे लेकिन डील अब जाकर पक्की हुई।
दोनों प्रोफेशनली भी एक-दूसरे के साथी बन गए
मालूम हो कि करण और अदार पूनावाला पहले से ही काफी घनिष्ठ हैं। दोनों की फैमिली भी काफी क्लोज कही जाती है और अब दोनों प्रोफेशनली भी एक-दूसरे के साथी बन गए हैं।
मालूम हो कि धर्मा प्रोडक्शंस की लागत करीब 2000 करोड़ रुपये के आस-पास है लेकिन इस डील के बाद भी करण जौहर इसके एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहेंगे। आपको बता दें कि भले ही अदार पूनावाला की मीडिया इंडस्ट्री में प्रोफेशनली अब एंट्री हुई है लेकिन वो और उनकी पत्नी नताशा फिल्मी हस्तियों के काफी करीब हैं।
नताशा पूनावाला तो किसी मॉडल से कम नहीं हैं और वो मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर की क्लोज फ्रेंड में से एक हैं। उन्हें लोग 'पेज 3' Personality कहते हैं। वो देश की हर ग्रैंड पार्टी में प्रमुखता से नजर आती हैं। देखने में बेहद हसीन और मॉडल काया वाली नताशा पूनावाला Villoo Poonawalla Foundation की चेयर पर्सन हैं और उन्होंने 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' से स्नातक किया है।
परिवार वालों की मर्जी से दोनों ने साल 2006 में शादी कर ली
उनकी और अदार की मुलाकात पढ़ाई के दौरान लंदन में हुई थी। दोनों में मोहब्बत हुई और फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोनों की फैमिली ने भी इनके प्यार को सहमति दे दी और फिर परिवार वालों की मर्जी से दोनों ने साल 2006 में शादी कर ली, इस कपल को दो बच्चे हैं।
मशहूर 'वैक्सीन किंग' साइरस के बेटे हैं अदार पूनावाला
मालूम हो कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला मशहूर 'वैक्सीन किंग' साइरस के बेटे हैं। गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बाल चिकित्सा वाले टीके बनाती है, जो कि 165 देशों में भी निर्यात किए जाते हैं। देश की अमीर हस्तियों में शामिल अदार फोर्ब्स जून 2020 की रैंकिंग के अनुसार भारत के 7 वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। indiatimes.com के मुताबिक मौजूदा वक्त में उनके पास 16.3 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ है।












Click it and Unblock the Notifications