अडानी मामले में देशभर में SBI-LIC ब्रांच के सामने प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
देशभर में आज कांग्रेस पार्टी एलआईसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच के सामने करेगी प्रदर्शन। अदानी मामले में सरकार को घेरने की तैयारी में हैं देश की सबसे पुरानी पार्टी।

अडानी मामले में जिस तरह से विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ हमलावर है उसके बाद अब एक कदम आगे बढ़ते हुए कांग्रेस एलआईसी और एसबीआई की ब्रांच के सामने देशभर में प्रदर्शन करने जा रही है। देशभर में आज कांग्रेस पार्टी स्टेट बैंक और एलआईसी की ब्रांच के सामने प्रदर्शन करेगी। पार्टी की युवा विंग दिल्ली में पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन करेगी। जबकि कांग्रेस के सांसद संसद के भीतर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ने कहा कि पार्टी देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। देशभर में 6 फरवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी की ब्रांच के सामने प्रदर्शन करेंगे। संसद में विपक्ष का आरोप है कि अदानी ग्रुप के शेयर में जो उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है वह एक घोटाला है, इसमे आम लोगों का पैसा लगा है। कांग्रेस का कहना है कि संसद में अदानी मामले पर बोलने के लिए विपक्ष को एक मिनट का भी समय नहीं दिया गया, इसकी वजह से हम देशभर में प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि जिस तरह से इस पूरे मामले में सरकार ने चुप्पी साध रखी है , वह साफ तौर पर दर्शाता है कि इसमे सरकार की मिलीभगत है।
गौर करने वाली बात है कि अडानी ग्रुप के शेयर लगातार नीचे गिर रहे हैं। अमेरिकी फर्म ने जिस तरह से अडानी के शेयर में शॉर्ट सेलिंग की है उसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हिंडनेबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने शेयर के दाम में फर्जीवाड़ा किया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद कंपनी ने बाजार में आधे से ज्यादा पैसे गंवा दिए हैं। शेयर के दाम आधे से भी कम हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications