Adani Group ने अमेरिका में ईरान से गैस मंगाने के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया, 'निराधार और झूठे हैं ये दावे'
Adani Group News: अमेरिका की एक अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप की कंपनियों ने ईरान से एलपीजी (LPG) गैस का आयात किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मुंद्रा पोर्ट के जरिए गैस भारत में मंगाई गई थी। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि एजेंसियां इस केस की जांच कर रही है। दूसरी ओर अडानी ग्रुप ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये दावे पूरी तरह से गलत, भ्रामक और झूठे हैं। बता दें कि अमेरिका ने ईरान पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई में ईरान से तेल और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स की खरीद को पूरी तरह से रोकने का निर्देश दिया है।
Adani Group ने रिपोर्ट पर दी सफाई
अडानी ग्रुप ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने आधिकारिक बयान में कहा, 'यह रिपोर्ट तथ्यों पर आधारित नहीं है और बुरी नीयत से प्रकाशित की गई है। ईरानी मूल के एलपीजी से जुड़े व्यापार में किसी भी तरह की भागीदारी सचेत तौर पर नहीं की है। हमें इस विषय पर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा किसी भी जांच की जानकारी नहीं है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट पूरी तरह से भ्रामक है और अपने पूर्वाग्रहों पर आधारित है। ईरान के साथ जान-बूझकर किसी भी तरह के एलपीजी के लिए कारोबारी संबंधों की बात का हम खंडन करते हैं।'

यह भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगा अडानी ग्रुप, इन्वेस्टर्स समिट में गौतम अडानी का बड़ा ऐलान
अडानी ग्रुप की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया कि ईरान के साथ संबंधों को लेकर किए जा रहे भ्रामक दावे सुनियोजित तरीके से अडानी समूह की विश्वसनीयता और छवि को चोट पहुंचाने के इरादे से किए जा रहे हैं। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इस लिहाज से अडानी समूह की कंपनियों और कर्मचारियों के अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: Northeast Summit: अडानी ने किया 1 लाख करोड़ के निवेश का ऐलान, बम-बारूद से निवेश तक कैसे बदला पूर्वोत्तर
रिपोर्ट में क्या दावा किया गया है?
अमेरिका के प्रमुख अखबार 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के ईरान से एलपीजी गैस आयात करने का दावा किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कारोबारी गौतम अडानी की कंपनियों ने मुंद्रा पोर्ट के रास्ते भारत में ईरानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का आयात किया था। मुद्रा एयरपोर्ट गुजरात में है।












Click it and Unblock the Notifications