वृन्दावन में छठी मंजिल से कूदी रूसी महिला; कहा, कृष्ण से मिलना चाहती हूं

उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा के वृंदावन से एक विदेशी महिला के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा के वृंदावन से एक विदेशी महिला के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार रूस की रहने वाली महिला ने वृंदावन अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जब महिला की आत्महत्या का कारण सामने आया तो सभी के होश उड़ गए। घटना शनिवार की है जब उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा के वृंदावन में एक रूसी महिला मृत पाई गई।

sucide

महिला ने शनिवार को अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला पिछले कुछ समय से वृंदावन धाम अपार्टमेंट में रह रही थी। मालूम हो कि वृंदावन धाम अपार्टमेंट रशियन बिंल्डिंग के नाम से भी जाना जाता है। मृत महिला का नाम तात्याना हमेलोवस्काया बताया जा रहा है और वह पिछले एक साल से यहां रह रही थी।

यह भी पढ़ें: Farmer Protest: दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

कृष्ण से मिलना चाहती थी महिला
मामले की छानबीन करने पहुंचे स्थानीय एसपी एमपी सिंह ने बताया कि महिला अपार्टमेंट के छठे फ्लोर पर पिछली साल के फरवरी से अकेली रह रही थी। वह ट्यूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी और वह रूस के रोस्तोव शहर की रहने वाली थी।

एसपी के मुताबिक, महिला की एक दोस्त भी उसी बिल्डिंग में रह रही थी जिसने हमें बताया कि महिला भगवान कृष्ण से मिलना चाहती थी। मृत महिला के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रशियन दूतावास को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+