एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपने सांसद पति पर लगाया मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, घरेलू हिंसा का केस दर्ज
नई दिल्ली। ओडिया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी और उनके सांसद पति अनुभव मोहंती के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अभिनेत्री ने अब बीजेडी सांसद अनुभव मोहंती के खिलाफ कटक के उप-मंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज कराया है। पत्नी की शिकायत के बाद अनुभव मोहंती पर धारा 12 के तहत केस चलाया जाएगा। अपनी शिकायत में वर्षा प्रियदर्शिनी ने कथित रूप से पति पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में कोर्ट 7 सितंबर को सुनवाई करेगा।

लगाए कई गंभीर आरोप
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस अपने पति से अलग रहना चाहती हैं और उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि वह अनुभव मोहंती से उनके भरण-पोषण और रखरखाव का पैसा दिलवाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह आदतन शराब पीते हैं और उनके साथ कई बार मारपीट की। एक्ट्रेस ने पति मानसिक प्रताड़ना देने का भी आरोप लगाया है।

शादी के बाद दूसरी महिलाओं से संबंध
ओडिया एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि है जब भी वह पति अनुभव मोहंती को शराब पीने से रोकतीं या मना करती हैं तो वह आग बबूला हो जाते हैं। वह वर्षा के साथ मारपीट करते हैं और जबदस्ती घर से बाहर निकालने की कोशिश भी करते हैं। वर्षा प्रियदर्शिनी के आरोप ने उस समय सबको चौंका दिया जब उन्होंने अपने पति पर विवाहेतर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध की बात बताई। उन्होंने कहा, अनुभव के ओलिव इंडस्ट्री की कई महिलाओं के साथ विवाहेतर संबंध हैं।

बीजेडी सांसद अनुभव मोहंती की प्रतिक्रिया
इस बीच पत्नी द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर बीजेडी सांसद अनुभव मोहंती की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने दावा किया है कि अभी कोर्ट की तरफ से उनके पास कोई कानूनी नोटिस नहीं आया है। अनुभव ने कहा, 'मुझे अब तक इस मामले में कोई कानूनी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। नोटिस के रूप में और जब मुझे सूचना मिलेगी, मैं सभी को इसके बारे में बता दूंगा। तब तक प्रतीक्षा करें।'

मुलाकात भी थी एक विवाद
बता दें कि वर्षा प्रियदर्शिनी ओडिशा फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई ओडिया और बंगाली फिल्मों में काम किया है, वर्षा प्रियदर्शिनी एक पूर्व फैशन मॉडल भी रह चुकी हैं। अनुभव और वर्षा दोनों की मुलाकात भी एक विवाद से हुई थी। दरअसल, दोनों ने कुछ फिल्मों में एक साथ अभिनय किया था जो चिट फंड में बनी थीं। बाद में दोनों ने प्रेस के सामने दावा किया कि वह चिट फंड वाली बात से अनजान थे।
यह भी पढ़ें: आय कम होने के कारण क्वरंटाइन होने के भय से गरीब नहीं करवा रहे कोरोना टेस्ट, इनमें अब पंजाब सरकार बांटेगी फ्री भोजन
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications