रिलेशनशिप को लेकर तापसी पन्‍नू ने किया खुलासा, कहा- अपने प्रिंस से मिलने से पहले मैंने कई 'मेंढ़कों' को KISS किया

मुंबई। तापसी पन्‍नू अपनी बेहतरीन एक्‍टिंग की बदौलत आज बी टाउन की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं। चाहें फिल्‍म 'पिंक' हो या फिर 'मनमर्जिया' या 'मिशन मंगल', तापसी ने हर फिल्‍म में जबरदस्‍त किरदार निभाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो तापसी पन्नू रिलेशनशिप में हैं। ये बात खुद उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में बताया है। तापसी ने कहा- मैं शादीशुदा नहीं हूं और ऐसे लोग जो मेरी जिंदगी में असल में दिलचस्पी रखते हैं, न कि सिर्फ गॉसिप कॉलम बनाना चाहते हैं, इसके बारे में जानते हैं। मेरी लाइफ में जो भी शख्स हैं, वे उस प्रोफेशन में नहीं हैं जहां लोग उनके बारे में ज्यादा उत्सुक हों। वे एक्टर या क्रिकेटर नहीं हैं। यहां तक कि वे इसके आसपास के भी नहीं हैं।

 मुझे बच्चे चाहिए होंगे, तभी मैं शादी करूंगी

मुझे बच्चे चाहिए होंगे, तभी मैं शादी करूंगी

तापसी ने इंटरव्‍यू के दौरान शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब मुझे बच्चे चाहिए होंगे, तभी मैं शादी करूंगी। मुझे बहुत बड़ी शादी नहीं चाहिए। ये करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक दिन की शादी होगी। ये कई दिन की चीजें बहुत थकाने वाली हैं। बताया यह भी जा रहा है तापसी को उनके ब्‍वॉयफ्रेंड से उनकी बहन शगुन ने मिलवाया था। गौरतलब है कि तापसी अपनी बहन शगुन के बेहद करीबी हैं। हाल ही में तापसी और शगुन हमारी अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला के शो ‘नो मोर सीक्रेट' पर पहुंची थी।

प्रिंस से मिलने से पहले मैंने कई मेंढ़कों को KISS किया

प्रिंस से मिलने से पहले मैंने कई मेंढ़कों को KISS किया

इस बारे में बात करते हुए शगुन ने कहा कि तापसी को मुझे शुक्रिया कहना चाहिए कि मेरी वजह से वो उससे मिली। शुगन ने आगे कहा, ‘सच में इस शख्स और जिसे मैं पसंद करती हूं उसे छोड़कर मुझे नहीं पता तापसी अजीबो-गरीब लोगों को कहां से ढूंढा था। सभी काफी बदसूरत थे।' इस बारे में तापसी ने आगे हंसते हुए कहा. ‘अपने प्रिंस से मिलने से पहले मैंने कई मेंढ़कों को किस किया था।'

वर्कफ्रंट पर तापसी पन्‍नू

वर्कफ्रंट पर तापसी पन्‍नू

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो तापसी बदला, गेम ओवर और मिशन मंगल के बाद अब कई नई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। खास बात ये है कि ये सभी फिल्में काफी डिफरेंट हैं। वे सांड की आंख में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी। इसमें वे शूटर दादी बनेंगी। इसके अलावा तापसी के पास रश्मी रॉकेट और थप्पड़ फिल्में भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+