VIDEO: फिटनेस की दीवानी सुष्मिता ने बेटी को सिखाई जिमनास्ट की कला, वीडियो लाखों ने देखा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन फिटनेस की कितनी दीवानी हैं, ये तो हर कोई जानता है। वो आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फिटनेस वीडियो शेयर भी करती रहती हैं। फिटनेस की दीवानी सुष्मिता की बेटियां भी एकदम उन्हीं पर गई हैं और वो भी फिटनेस को उतनी ही तवज्जो देती हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन फिटनेस की कितनी दीवानी हैं, ये तो हर कोई जानता है। वो आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फिटनेस वीडियो शेयर भी करती रहती हैं। फिटनेस की दीवानी सुष्मिता की बेटियां भी एकदम उन्हीं पर गई हैं और वो भी फिटनेस को उतनी ही तवज्जो देती हैं। उन्होंने अपनी मम्मी से अब ट्रेनिंग लेनी भी शुरू कर दी है। इसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Sushmita Sen

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में शुमार सुष्मिता सेन ने अब अपनी बेटियों की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। उन्होंने जिम में बेटी रेने को ट्रेन करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अलिसा भी मजे करती दिख रही हैं। वीडियो में सुष्मिता रेने को रिंग्स की बारीकियां सिखाती दिख रही हैं।

ये भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न की कहानियों से गुस्से में रवीना, बोलीं- यौन उत्पीड़न नहीं हुआ लेकिन...

वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने कहा, 'जिंदगी की एक स्टूडेंट और कभी-कभी टीचर। रेने ने रिंग्स के साथ अपनी प्रैक्टिस शुरू की, वहीं अलिसा एंटी-ग्रेविटी के मजे ले रही थी। 'ये मजबूती की बात नहीं है, इच्छाशक्ति की है।' मैं आपसे प्यार करती हूं।' इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो पर फैंस ने कमेंट किया है कि वो एक परफेक्ट मां है, जो अपनी बेटियों को इसके लिए तैयार कर रही हैं। वीडियो को अब तक सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Neena Gupta: बिन शादी बेटी को जन्म देना था कितना मुश्किल फैसला, पढ़िए उन्हीं की जुबानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+