बालिका वधू की 'दादीसा' बनने पर पति हेमंंत चिढ़ाते थे सुरेखा को, एक्ट्रेस ने खुद खोला था राज
नई दिल्ली, 16 जुलाई। जानी-मानी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का आज 76 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुरेखा सीकरी कई लोकप्रिय टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सुरेखा की शादी 1994 में हेमंत रेज से शादी हुई थी, दोनों का एक बेटा है जिसका नाम राहुल है। हेमंत की 2009 में शादी हो गई थी। हेमंत की मृत्यु के बाद सुरेखा ने एक इंटरव्यू में 2014 में कहा था कि उन्हें अपने पति की अच्छे बाते अच्छे से याद है।

एक दशक साथ रहने के बाद की थी शादी
सुरेखा और हेमंत की मुलाकात 1985 में फिल्म तमस की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म के लिए सुरेखा को नेशनल अवॉर्ड मिला था। तकरीबन एक दशक तक रिश्ते में रहने के बाद सुरेखा और हेमंत ने 1994 में शादी करने का फैसला लिया। टीवी पर लोकप्रिय शो बालिका वधु में सुरेखा ने दादी सा का किरदार निभाया था जोकि काफी लोकप्रिय हुआ था, सीरियल में उनके इस रोल को हर किसी ने सराहा था।

पति की वजह से देखती थीं सीरियल
बालिका वधु सीरियल के बारे में सुरेखा ने कहा कि मैं कभी भी अपने सीरियल नहीं देखती हूं, लेकिन हेमंत को मेरे सीरियल देखना पसंद था, इसी वजह से हमने कुछ एपिसोड बालिका वधु के साथ देखे थे। सीरियल देखते हुए वह मुझे चिढ़ाते भी थे। हम पृथ्वी शो भी देखने जाते थे, क्लासिकल म्युजिक के कॉन्सर्ट भी देखने जाते थे। उन्होंने मुझे मछली खाना सिखाया था। वह काफी अच्छे कुक थे और मैंने उनसे बॉम्बिल, सुरमई, तीसरया सीखा, मैं उनका इन सबके लिए शुक्रगुजार हूं। वह काफी अच्छे और सौम्य पुरुष थे।

बेटे के बारे में क्या कहा
सुरेखा के बेटे राहुल भी अच्छे कलाकार हैं। अपने बेटे के बारे में सुरेखा ने कहा था कि मैं बहुत ज्यादा मां बनने की कोशिश नहीं करती। आप जानते हैं कि कैसे मुर्गी अपने चूजों को पकड़े रहती है लेकिन मैं बच्चों के साथ काफी सहज हूं। बता दें कि सुरेखा काफी समय से बीमार थीं। उन्हें 2020 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उनके मैनेजर ने एक बयान जारी करके सुरेखा की मृत्यु की जानकारी दी।

दो बार पड़ा ब्रेन स्ट्रोक
सुरेखा के मैनेजर ने एक बयान जारी करके कहा कि तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से 75 साल की आयु में निधन हो गया। वह दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक पड़ने के बाद काफी स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रही थीं। मृत्यु के समय सुरेखा के परिवार के सदस्य और देखभाल करने वाले उनके साथ थे। इस मुश्किल समय में परिवार निजता चाहता है, ओम साई राम।

कई यादगार रोल किए
बता दें कि सुरेखा ने तीन बार नेशनल अवॉर्ड का खिताब अपने नाम किया था। अपने साढ़े तीन दशक के एक्टिंग करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए। उनकी आखिरी फिल्म आयुष्मान खुराना के साथ बधाई हो थी। जबकि छोटी स्क्रीन की बात करें तो जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स पर शॉर्ट फिल्म घोस्ट सीरीज में वह आखिरी बार नजर आई थीं। सुरेखा की कुछ लोकप्रिय फिल्मों की बात करें तो जुबैदा, परिणिती, सरफरोश, देव डी, हमको दीवाना कर गए प्रमुख हैं। उन्हें छह बार इंडियन टेलीविजन एकेडमी के पुरस्कार से नवाजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications