Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PIC: फिर से मां बनीं सनी लियोनी, जुड़वा बेटों के जन्म की खबर से किया फैंस को सरप्राइज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर मां बन गई हैं। सनी लियोनी ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए ये खबर हाल ही में शेयर की। सनी और उनके पति डेनियल को दो बेटे हुए हैं जिनका नाम उन्होंने नोआह सिंब वेबर और अशर सिंह वेबर रखा है। इससे पहले सनी और डेनियल की एक बेटी भी है जिसे उन्होंने गोद लिया था।

Recommended Video

    Sunny Leone becomes mother of TWIN BOYS; Asher & Noah Singh Weber | FIlmiBeat
    Sunny Leone

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर मां बन गई हैं। सनी लियोनी ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए ये खबर हाल ही में शेयर की। सनी और उनके पति डेनियल को दो बेटे हुए हैं जिनका नाम उन्होंने नोआह सिंब वेबर और अशर सिंह वेबर रखा है। सनी ने फेसबुक पर बच्चों के बार में लिखा, '21 जून, 2017 को मुझे और डेनियल को पता चला कि हम एक नहीं, बल्कि तीन बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। हम काफी सालों से फैमिली प्लानिंग कर रहे थे और आखिरकार ये सपना पूरा हो गया।'

    बेटी के बाद घर आए बेटे

    बेटी के बाद घर आए बेटे

    बेटी के बाद अब सनी दोनों जुड़वा बेटों के पिता बने हैं। बेटों की खुशी फैंस के साथ साझा करते हुए सनी ने कहा, 'अशर, नोआह और निशा के साथ हमारा परिवार पूरा हो गया है। हमारे बेटों का जन्म कुछ दिन पहले ही हुआ है लेकिन उनका सपना सालों से हमारी आंखों में था। भगवान ने हमारे लिए कुछ स्पेशल प्लान किया था।'

    देखिए सनी लियोनी के बेटे की पहली तस्वीर

    सनी ने लिखा कि वो और डेनियल अब 3 खूबसूरत बच्चों के माता-पिता हैं। सनी और डेनियल सरोगेसी के जरिये माता-पिता बने हैं। इसका खुलासा खुद सनी ने अपने ट्विटर पर किया। उन्होंने लिखा, 'अशर और नोआह सरोगेसी के जरिये पैदा हुए हैं। वो हमारे बायोलॉजिकल बच्चे हैं। सरोगेसी का फैसला हमने काफी पहले ही कर लिया था और अब यह हकीकत है।'

    पिछले साल गोद ली थी बेटी

    पिछले साल गोद ली थी बेटी

    सनी लियोनी और डेनियल वेबर पहले से ही एक बेटी के माता-पिता हैं। पिछले साल जुलाई में दोनों ने महाराष्ट्र के लातूर से 21 महीने की बच्ची गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने निशा सिंह वेबर रखा है। सनी की दोबारा से मां बनने की खबर फैंस के लिए खुशी के साथ-साथ शॉक लेकर भी आई है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

    ये भी पढ़ें: खेत में बिकिनी में खड़ा किया सनी लियोनी को, हिट कर गया किसान का आइडिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+