खेत में बिकिनी में खड़ा किया सनी लियोनी को, हिट कर गया किसान का आइडिया

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक किसान ने अपनी फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए सनी लियोनी का सहारा लिया है। किसान ने अपने खेत में बिकनी पहने सनी लियोनी का पोस्टर लगाया है ताकि बुरी नजरें उसकी फसल से दूर रहें।

Recommended Video

    Sunny Leone का Bikini Poster लगा कर किसान हुआ मालामाल | वनइंडिया हिंदी
    Sunny Leone

    हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक किसान ने अपनी फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए सनी लियोनी का सहारा लिया है। किसान ने अपने खेत में बिकनी पहने सनी लियोनी का पोस्टर लगाया है ताकि बुरी नजरें उसकी फसल से दूर रहें। हैरानी की बात ये है कि इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की मदद से वो अभी तक अपनी फसल को बचाने में कामयाब भी रहा है।

    लाल रंग की बिकनी में लगाया सनी का पोस्टर

    लाल रंग की बिकनी में लगाया सनी का पोस्टर

    नेल्लोर जिले के बांदा किंदी पाले गांव में 45 वर्षीय किसान चेंचू रेड्डी ने अपने खेत के आगे सनी लियोनी का बड़ा सा पोस्टर लगाया हुआ है। इस पोस्टर में सनी लियोनी ने लाल रंग की बिकनी पहनी हुई है और पोस्टर पर तेलुगू में लिखा है, 'सुनो, रोना मत और मुझसे जलन महसूस नहीं करना।' इस अजीबोगरीब तरीके पर चेंचू का कहना है कि इससे बुरी नजर उसकी फसल से दूर रहती है।

    'अच्छी हुई फसल, लग रही बुरी नजर'

    'अच्छी हुई फसल, लग रही बुरी नजर'

    उसने कहा, 'इस साल 10 एकड़ की अच्छी फसल हुई है। इस कारण गांववालों और राहगीरों का ध्यान मेरी फसल पर आ गया है। इसलिए बुरी नजर से बचाने के लिए मैंने कुछ दिनों पहले ही सनी लियोनी का ये बड़ा सा पोस्टर लगाया है।' किसान का कहना है कि उसकी ये तरकीब काम कर गई है और अब कोई उसकी फसल की तरफ नहीं देखता।

    काम कर गया किसान का तरीका

    काम कर गया किसान का तरीका

    किसान को नहीं लगता कि उसने ऐसा कर किसी तरह का कानून तोड़ा है। उसने कहा की कभी अधिकारी खेतों में किसानों की परेशानियां पूछने नहीं आए, ऐसे में उन्हें आपत्ति क्यों होगी। खेतों में फसल को बचाने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीब अपनाते हैं लेकिन सनी लियोनी का पोस्टर पहला कहा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+