स्‍नेह उल्लाल ने दुल्हन की ड्रेस में शेयर की तस्‍वीर, लोग बोले- तुम तो बिल्कुल ही ऐश्‍वर्या लग रहीं

मुंबई, 28 मई: फिल्म स्नेहा उल्लाल काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में हैं। ये तस्वीर वायरल हो गई है। इसकी वजह है कि वो इस फोटो में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तरह लग रही हैं। पहले भी स्नेहा का चेहरा ऐश्वर्या से मिलने को लेकर उनकी चर्चा होती रही है। अब फिर इसी वजह से उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।

स्नेहा ने शेयर की है ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर

स्नेहा ने शेयर की है ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर

स्नेहा ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनका ब्राइडल लुक यूजर्स को पसंद आ रहा है। ये तस्वीर देखकर लोगों को जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय के निभाए जोधा के किरदार की याद आ रही है। यूजर्स उनकी तस्वीर पर कमेंट कर लिख रहे हैं कि वो बिल्कुल ऐश्वर्या लग रही हैं।

लगातार आ रहे कमेंट

लगातार आ रहे कमेंट

स्नेहा के फोटो पर सोशल यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ऐश्वर्या की जेरॉक्स। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप एकदम जोधा लग रहा हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- आपने ऐश्वर्या के पूराने लुक की याद दिला दी।

फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं रहीं स्नेहा

फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं रहीं स्नेहा

स्नेहा ने साल 2005 में आई फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आए थे। उस समय भी उनके लुक ने लोगों का ध्यान खींचा था। उनका फिल्मी करियर ज्यादा सफल नहीं रहा। आखिरी बार स्नेहा 'बेजुबान इश्क' में दिखाई दी थीं। उन्होंने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। स्नेहा 'ऑटो-इम्यून डिसऑर्डर' नाम की बीमारी से भी जूझ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+