अरसे बाद पापा कमल हासन से मिलने पहुंची बेटी श्रुति हासन, शेयर की खास लम्हों की तस्वीरें
चेन्नई। एक्टर से राजनेता बने कमल हासन की बेटी श्रुति हासन इन दिनों काफी बिजी हैं। फिल्मों की शूटिंग में इन दिनों वो इतना व्यस्त हैं घर तक नहीं जा पा रहीं। लेकिन शुक्रवार को श्रुति हासन ने काम से वक्त निकालकर अपने पापा से मिलने पहुंची। उन्होंने पाप कमल हासन के साथ बिताए लम्हों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। ऐसी चर्चाएं हैं कि श्रुति हासन चेन्नई में अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ रहती रही हैं और वो पापा से मिलने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ही आई थीं। कहा ये भी जा रहा है कि वो ब्वॉयफ्रेंड शांतनु को कमल हासन से मिलाने लाई थीं।

हालांकि इंस्टाग्राम पर श्रुति ने सिर्फ अपने और पापा की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने चुनिंदा तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "अप्पा को इतने दिन बाद देखकर बहुत खुशी हो रही है। हम दोनों ही बहुत व्यस्त हैं"। तस्वीरों में कमल हासन बढ़ी दाढ़ी में अपनी प्रसिद्ध गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं। जबकि श्रुति चुलबुले अंदाज में मुस्कुराते हुए दिखाई देती हैं। बाप-बेटी की इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जानकारी कि मुताबिक पिता के अलावा श्रुति ने अपनी दोस्त अमरिता राम से भी मुलाकात की। आपको बता दें कि इन फोटोज को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रुति आखिरी बार नाग अश्विन की शॉर्ट फिल्म पित्ता कथालू में नजर आई थीं। ये नेटफ्लिक्स की पहली तेलुगू एंथोलॉजी थी। हाल ही में उन्होंने विजय सेतुपति की फिल्म 'लाबम' और पवन कल्याण की फिल्म 'वकील साब' की शूटिंग पूरी की है। आपको बता दें कि श्रुति आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। कुछ दिन पहले श्रुति ने अपने बोल्ड अंदाज से इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया था। इन तस्वीरों में श्रुति बेहद हॉट लुक में नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि श्रुति हासन अपने सेक्सी और हॉट अंदाज के लिए फेमस हैं।












Click it and Unblock the Notifications