चाकू की नोंक पर बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुत्ते को किया किडनैप, ढूंढने वाले को मिलेगा 50000 का ईनाम

शहर में अपराध दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है लेकिन हाल ही में हुए एक अपराध ने सभी को चौंका दिया। चाकू की नोंक पर एक बॉलीवुड अभिनेत्री का कुत्ता किडनैप कर लिया गया। अभिनेत्री रिया सेन, जो नोएडा में अपने पति और सास-ससुर के साथ रहती हैं, उनके कुत्ते को चाकू की नोंक पर किडनैप कर लिया गया।

Recommended Video

    Riya Sen का कुत्ता हुआ kidnapped, ढूंढने वाले को म‍िलेगा Rs 50,000 | वनइंडिया हिंदी
    Riya Sen

    नोएडा। शहर में अपराध दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है लेकिन हाल ही में हुए एक अपराध ने सभी को चौंका दिया। नोएडा में चाकू की नोंक पर एक बॉलीवुड अभिनेत्री का कुत्ता किडनैप कर लिया गया है। अभिनेत्री रिया सेन, जो नोएडा में अपने पति और सास-ससुर के साथ रहती हैं, के कुत्ते को चाकू की नोंक पर किडनैप कर लिया गया। सेन ने कुत्ते को ढूंढने वाले पर 50,000 हजार का ईनाम रखा है।

    चाकू की नोंक पर किया किडनैप

    चाकू की नोंक पर किया किडनैप

    रिया सेन नोएडा में अपने पति शिवम तिवारी और सास-ससुर के साथ रहती हैं। बुधवार शाम को घर का नौकर कुत्ते को नीचे घुमाने ले गया था जब उसे किडनैप किया गया। बुधवार शाम करीब 7 बजे एक सफेद एसयूवी कार में 4 युवक वहां आए और कुत्ते को जबरदस्ती उठा लिया। जब नौकर ने इसका विरोध किया तो युवकों ने चाकू दिखाकर नौकर को डराने लगे। युवक फौरन कुत्ते को लेकर गाड़ी में बैठे और फरार हो गए।

    ढूंढने वाले को मिलेगा 50,000 का ईनाम

    ढूंढने वाले को मिलेगा 50,000 का ईनाम

    रिया सेन और पति शिवम तिवारी ने इस किडनैपिंग के बारे में पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस में शिकायत के अलावा उन्होंने कुत्ते के गुम होने के पोस्टर भी छपवाए गए हैं। पोस्टर में ये भी लिखा गया है जो भी कुत्ते को ढूंढ कर लाएगा उसे 50,000 का ईनाम दिया जाएगा।

    हाल ही में खरीद कर लाए थे कुत्ता

    हाल ही में खरीद कर लाए थे कुत्ता

    अभिनेत्री के ससुर चिंतन तिवारी ने बताया कि उनका बेटा ये कुत्ता हाल ही में खरीदकर लाया था और घर में सभी उससे बहुत प्यार करते थे। कुत्ता अमेरिकन बुली ब्रीड का है और उसकी उम्र 3 साल है। पुलिस ने कुत्ते को ढूंढना शुरू कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+