एक्ट्रेस रिमी सेन ने बताया क्यों आई थीं 'बिग बॉस' में, 49 दिनों में मिली थी इतने करोड़ फीस

मुंबई। बिग बॉस सीजन 9 में दिखाई दीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस शो में रिमी ने तकरीबन 50 दिनों का वक्त गुजारा था। इस दौरान कई बार रिमी को मेकर्स की ओर से कहा गया था कि, वे शो को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। अब रिमी ने इस बात का खुलासा किया है कि वे क्यों बिग बॉस शो में आई थीं और उन्हें बिग बॉस के मेकर की ओर से कितनी रकम मिली थी।

'49 दिन के लिए मुझे करीब 2.25 करोड़ रुपए'

'49 दिन के लिए मुझे करीब 2.25 करोड़ रुपए'

हाल ही में एक इंटरव्यू में रिमी ने खुलासा किया है कि उन्होंने बिग बॉस केवल पैसों के लिए किया था। रिमी ने कहा, हम कुछ चीजें शोहरत के लिए करते हैं और कुछ पैसों के लिए। इसलिए 'बिग बॉस' मैंने पैसों के लिए किया था। उन्होंने 49 दिन के लिए मुझे करीब 2.25 करोड़ रुपए दिए थे और कोई भी इतने कम समय में इतनी बड़ी रकम नहीं कमा सकता। 'बिग बॉस 9' में रिमी सेन करीब 49 दिनों तक रही थीं और फिर बेघर हो गई थीं।

'शो आपकी छिपी हुई पर्सनैलिटी को बाहर निकलता है'

'शो आपकी छिपी हुई पर्सनैलिटी को बाहर निकलता है'

रिमी सेन ने आगे कहा, 'अक्सर लोग बिग बॉस का असल कॉन्सेप्ट समझ नहीं पाते। यह शो सिर्फ लड़ाई-झगड़े करके चर्चा बटोरने या सिर्फ कॉन्टेंट देने के बारे में नहीं है। बल्कि यह शो आपकी छिपी हुई पर्सनैलिटी को बाहर निकलता है। हर किसी के अंदर एक खराब शख्स छिपा हुआ है, इसलिए उसको बाहर लाकर वो दिखाते हैं कि यह असल में ऐसा इंसान है। जब उन्होंने मुझे यह शो ऑफर किया तो कॉन्सेप्ट बहुत रोचक लगा।

ऐसे लोग बनते हैं विनर

ऐसे लोग बनते हैं विनर

रिमी ने बताया कि, वो लोग जान-बूझकर ऐसे टास्क बनाते हैं ताकि हमारी बुरी साइड सबके सामने निकलकर आए और वही एक चीज है, जिस पर पकड़ बनाए रखने की जरूरत होती है। जिन्हें वह कॉन्सेप्ट समझ आ जाता है, वो विनर बन जाते हैं। मैं जानती थी कि मैं यहां पैसा कमाने आई हूं और मुझे अच्छे से व्यवहार करना है और अच्छी छवि लेकर बाहर जाना है। मैंने वही किया। मैं ऐसा करने में बहुत हद तक सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+