Video: रेखा ने भांप ली फोटोग्राफर की शरारत, पीछे मुड़कर देखा तो तुरंत भागीं

फोटोग्राफर की शरारत को समझकर रेखा ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो उन्हें सारा माजरा समझ में आ गया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा के रोमांस की चर्चा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती है। आज भी अगर किसी इवेंट में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आ जाते हैं तो खबरें बन जाती हैं। अब एक बार फिर रेखा सुर्खियों में हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर को देखकर कुछ अलग ही रिएक्शन दे रही हैं। रेखा डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची थी, जहां उनका ये रिएक्शन मीडिया के कैमरों में कैद हो गया।

इवेंट में ब्लैक ड्रेस में पहुंची रेखा

इवेंट में ब्लैक ड्रेस में पहुंची रेखा

मंगलवार को डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च के मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां कार्यक्रम में पहुंची थी। कार्यक्रम में पहुंची रेखा ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रहीं थी। मीडिया के कैमरों की नजर जैसे ही रेखा पर पड़ी तो उनकी तस्वीरें लेने की होड़ मच गई। इस दौरान रेखा डब्बू रतनानी और बच्चों के साथ अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट करवाने लगीं। इसके बाद वहां मौजूद फोटोग्राफर ने उनसे सिंगल पोज देने के लिए कहा। सिंगल पोज देने के लिए रेखा जैसे ही आगे बढ़ीं तो फोटोग्राफर ने उनसे थोड़ा और आगे आने के लिए कहा। इससे रेखा को कुछ शंका हुई।

अमिताभ की फोटो देख दिया रिएक्शन

अमिताभ की फोटो देख दिया रिएक्शन

फोटोग्राफर की शरारत को समझकर रेखा ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो वहां अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगी हुई थी। रेखा ने जैसे ही तस्वीर को देखा तो वो एक जबरदस्त रिएक्शन देते हुए वहां से तुरंत हट गई। रेखा के चेहरे पर एक शर्माती हुई मुस्कुराहट दौड़ गई और उन्होंने इशारों से फोटोग्राफर को उनकी शरारत पकड़े जाने के बारे में बता दिया। हालांकि तब तक मीडिया के कैमरे उनके इस रिएक्शन को कैद कर चुके थे। रेखा के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो:-

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडिय को देखकर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'सिलसिला मूवमेंट'। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब 100 फीसदी साबित हो गया है कि वो दोनों कभी साथ थे।' एक अन्य यूजर ने वीडियो पर चुटकी लेते हुए कहा, 'प्लीज इस वीडियो को कोई जया जी को दिखा दो।' आपको बता दें कि डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च के मौके पर विद्या बालन, टाइगर श्रॉफ, कृत‍ि सेनन, कार्त‍िक आर्यन समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता पहुंचे।

खूबसूरती में युवा एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं रेखा

खूबसूरती में युवा एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं रेखा

आपको बता दें कि 64 साल की उम्र में भी रेखा खूबसूरती और स्टाइल के मामले में आज के दौर की युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च के मौके पर भी रेखा ही छाईं रही। रेखा का खूबसूरत अंदाज उस वक्त भी देखने को मिला था, जब पिछले दिनों महेश भट्ट के भाई और प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट की बेटी साक्षी भट्ट के वेडिंग रिसेप्शन वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं थी। ग्रीन और रानी कलर के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहनकर पहुंची रेखा का लुक वहां मौजूद दूसरी एक्ट्रेस पर भारी पड़ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+