धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले पर रवीना टंडन ने पेश की सफाई, शेयर किया ये Video

नई दिल्ली। सिने प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि उनके चहेते सितारे मुश्किल में पड़ गए हैं, दरअसल बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर फराह खान, कॉमेडियन भारती सिंह और एक्ट्रेस रवीना टंडन के खिलाफ पंजाब के अमृतसर में शिकायत दर्ज करवाई गई है, इन तीनों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है, इस गंभीर मुद्दे पर अब अभिनेत्री रवीना टंडन ने अब सफाई पेश की है, रवीना ने इस सिलसिले में एक वीडियो भी जारी किया है।

रवीना टंडन ने पेश की सफाई

रवीना टंडन ने पेश की सफाई

वीडियो जारी करते हुए रवीना ने पहले माफी मांगी है और कहा है कि उनका इरादा किसी को चोट या दुख पहुंचाने का नहीं था, उन्होंने लिखा है कि प्लीज आपलोग इस वीडियो को देखें, मैंने ऐसा एक भी शब्द नहीं कहा जिससे किसी भी धर्म का अपमान हो, हम तीनों (फराह खान, भारती सिंह और मैं) किसी को नाराज करने के इरादे से यह सब नहीं किया लेकिन अगर हमने ऐसा किया हो तो जो लोग आहत हुए हैं उनसे हम माफी मांगते हैं।

कॉमेडी प्रोग्राम में उड़ा ईसाई धर्म का मजाक

दरअसल रवीना, भारती और फरहा खान पर आरोप है कि इन्होंने एक प्राइवेट वेब और यूट्यूब चैनल के लिए बनाए गए एक कॉमेडी प्रोग्राम में ईसाई धर्म के शब्द का प्रयोग किया है, जिसके खिलाफ अमृतसर के अजनाला में ईसाई धर्म से जुड़े लोगों की तरफ से क्रिसमस के दिन प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन तीनों पर IPC की धारा 295-A के तहत ये केस दर्ज किया गया है।

कॉमेडी प्रोग्राम की वजह से मचा तूफान

कॉमेडी प्रोग्राम की वजह से मचा तूफान

बता दें कॉमेडी प्रोग्राम में कोरियोग्राफर फराह खान ने भारती सिंह से एक शब्द की स्पेलिंग लिखने को कहती है, जिसका अर्थ और स्पेलिंग दोनों भारती को नहीं आते थे, वो शब्द ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ था, जिस पर भारती काफी मजाक बनाती हैं उसके इस मजाक में रवीना और फराह दोनों ही शामिल होती हैं, इसी वजह से धर्म विशेष के लोग काफी नाराज हो गए और उन्होंने इन तीनों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+