अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने प्रियंका चोपड़ा को भेजा नोटिस

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अवैध निर्माण के लिए नोटिस भेजा है। पश्चिम अंधेरी में ओशिवारा स्थित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अवैध निर्माण के लिए प्रियंका को ये नोटिस थमाया गया है।

Priyanka Chopra

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अवैध निर्माण के लिए नोटिस भेजा है। पश्चिम अंधेरी में ओशिवारा स्थित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अवैध निर्माण के लिए प्रियंका को ये नोटिस थमाया गया है। प्रियंका इस कॉम्प्लेक्स की मालिक हैं और इसे उन्होंने किराये पर दिया हुआ था। बीएमसी ने बताया कि इस बिल्डिंग में अवैध निर्माण को लेकर उसे कुल पांच लोगों से शिकायतें मिली हैं। जांच में पाया गया कि कॉम्प्लेक्स में अवैध तरीके से निर्माण किया गया है।

पांच लोगों ने की शिकायत

पांच लोगों ने की शिकायत

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को बीएमसी ने नोटिस थमाया है। प्रियंका ने ओशिवारा में एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को किराये पर दिया हुआ था, जिसमें अवैध निर्माण किया गया है। बीएमसी ने अलग-अलग लोगों से मिली शिकायतों के बाद कॉम्प्लेक्स की जांच कर शिकायत को सही माना। कॉम्प्लेक्स में स्थित करिज्मा ब्यूटी स्पा एंड सैलून में जरूरत के अनुसार निर्णाम कराया गया है।

प्रियंका चोपड़ा ने किराये पर दी थी बिल्डिंग

प्रियंका चोपड़ा ने किराये पर दी थी बिल्डिंग

बीएमसी इससे सटे परिसर वास्तु प्रिसिंट बिल्डिंग की भी जांच कर रही है। प्रियंका चोपड़ा और उनका परिवार इस बिल्डिंग का इस्तेमाल ऑफिस के तौर पर करता है। बीएमसी ने बिल्डिंग मालिक और किरायेदारों को अलग-अलग नोटिस भेजा है। स्पा चलाने वाले मणिक सोनी ने बीएमसी को बताया कि उन्होंने इस जगह को प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां से किराये पर लिया था। बीएमसी ने बिल्डिंग में हुए सभी अवैध निर्माण को हटाने को कहा है। अगर ऐसा नहीं होता है तो एक महीने बाद बीएमसी खुद अवैध निर्माण को तोड़ देगी।

ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ भारत आईं थीं प्रियंका

ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ भारत आईं थीं प्रियंका

हालांकि प्रियंका चोपड़ा जुर्माना भरकर कुछ निर्माण को व्यवस्थित भी कर सकती हैं। फिलहाल प्रियंका अमेरिका में हैं। कुछ दिनों पहले वो अपने ब्वॉयफ्रेंड अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर निक जोनस के साथ भारत आईं थीं। दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट और गोवा में साथ देखा गया था। इतना ही नहीं, प्रियंका निक को लेकर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई की पार्टी में भी गई थीं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

ये भी पढ़ें: बच्चों के कार्यक्रम में डीप नेक वाले कपड़े पहन कर गईं हिना, सोशल मीडिया पर लोगों ने लताड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+