Video: प्रियंका और निक ने भारत में मनाई अपनी पहली होली, साथ दिखीं कटरीना कैफ
मुंबई। देशभर में तीन दिन बाद होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। हर कोई होली का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं अगर बॉलीवुड हस्तियों की बात करें तो सभी होली पर काफी बड़ा सेलिब्रेशन करते हैं। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पति निक जोनस के साथ होली की तस्वीरें पहले ही वायरल हो गई हैं। दोनों ने पांच दिन पहले ही अपनी पहली होली धूमधाम से मनाई है। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

निक ने कहा- 'मेरी पहली होली'
इन तस्वीरों और वीडियो में दोनों धूमधाम से होली मना रहे हैं। निक ने होली की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरी पहली होली! पांच दिन पहले ही। कितना मजा आ रहा है, अपने दूसरे घर भारत में कुछ बेहतरीन लोगों के साथ सेलीब्रेशन करते हुए।' इस होली पार्टी में निक और प्रियंका पूरी तरह से रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। निक ने होली का वीडियो शेयर कर दिखाया है कि किस तरह इस पार्टी में गानों ने चार चांद लगा दिए हैं।
कटरीना कैफ भी नजर आईं
ना केवल निक बल्कि प्रियंका भी मस्ती के मूड में दिखीं, दोनों ने एक दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचाईं। इसके अलावा पार्टी में अभिनेत्री कटरीना कैफ भी नजर आईं। उन्होंने निक और प्रियंका के साथ तस्वीर खिंचाई है। जिसे निक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस दौरान सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। तारीख से पांच दिन पहले मनाई गई इस होली में ढोल नगाड़े भी बजते दिखाई दिए।

निक-प्रियंका ने सफेद रंग के कपड़े पहने
इस होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ट्विनिंग करते हुए सफेद रंग के कपड़े पहन रखे थे। प्रियंका की ड्रेस में फ्लोरल डिजाइन भी दिखाई दे रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने अपनी अगली फिल्म की घोषणा फिलहाल नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications