VIDEO: महीनों से नजरअंदाज कर रहा था 'ब्वॉयफ्रेंड', एक्ट्रेस ने इस तरह सिखाया सबक

जब ब्वॉयफ्रेंड महीनों गायब रहने के बाद अचानक से आपकी जिंदगी में वापस लौट आए, तो उससे कैसे डील करना चाहिए ये बता रही हैं एक्ट्रेस नोरा फतेही।

Nora Fatehi

नई दिल्ली। जब ब्वॉयफ्रेंड महीनों गायब रहने के बाद अचानक से आपकी जिंदगी में वापस लौट आए, तो उससे कैसे डील करना चाहिए ये बता रही हैं एक्ट्रेस नोरा फतेही। नोरा फतेही ने ऐसे ही एक ब्वॉयफ्रेंड की जमकर क्लास लगाई है, जो चार महीने उन्हें नजरअंदाज करने के बाद उन्हें फोन कर रहा है। नोरा उसे ऐसा सबक सिखाती हैं कि ये लड़का फिर कभी किसी लड़की को इग्नोर नहीं करेगा और ना ही ऐसे गायब रहेगा।

नोरा ने बताया, कैसे सिखाएं ब्वॉयफ्रेंड को सबक

नोरा ने बताया, कैसे सिखाएं ब्वॉयफ्रेंड को सबक

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने एक लड़के की जमकर क्लास लगाई है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो गायब रहने वाले लड़के से बदला लेती दिख रही हैं। वीडियो में नोरा फैंस को बताती हैं कि उन ब्वॉयफ्रेंड्स को कैसे सबक सिखाएं, जो आपकी जिंदगी से चार महीने गायब रहने के बाद अचानक से लौट आते हैं।

बड़ी चालाकी से दिया जवाब

जब लड़का नोरा को फोन करता है तो नोरा बड़े ही चालाकी से उसका जवाब देती हैं। नोरा का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वीडियो में नोरा के ब्वॉयफ्रेंड को रोल आर्टिस्ट मार्स पेद्रोजो ने निभाया है। इस वीडियो पर नोरा की तारीफ करते हुए फैंस के भी खूब कमेंट्स आ रहे हैं।

आइटम नंबरों से हर जगह छाईं नोरा

आइटम नंबरों से हर जगह छाईं नोरा

नोरा फतेही इससे पहले अपने आइटम नंबर 'दिलबर-दिलबर' के लिए खूब चर्चा में थीं। नोरा बॉलीवुड की नई आइटम गर्ल बनती जा रही हैं। उनके एक के बाद एक आइटम नंबर्स आ रहे हैं जोकि खूब पसंद किए जा रहे हैं। हाल ही में रिलीज फिल्म 'सत्यमेव जयते' में उनके गाने 'दिलबर-दिलबर' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद फिल्म 'स्त्री' में आया उनका गाना 'कमरिया' भी इन दिनों खूब हिट हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+