एक्ट्रेस नेहल शाह बर्थडे पार्टी में ले रही थीं ड्रग्स, दोस्त के साथ हुईं गिरफ्तार

एक्ट्रेस नेहल शाह बर्थडे पार्टी में ले रही थीं ड्रग्स, दोस्त के साथ हुईं गिरफ्तार

मुंबई,15 जून: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। पिछले एक सालों में कई फिल्मी और टीवी इंडस्ट्री के लोगों को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है। ताजा मामला 26 वर्षीय एक्ट्रेस नेहल शाह उर्फ नाइरा से जुड़ा हुआ है। एक्ट्रेस नेहल शाह और उनके 30 वर्षीय दोस्त आशिक साजिद हुसैन को बर्थडे पार्टी में ड्रग्स लेने के लिए गिरफ्तार किया गया है। नेहल शाह और आशिक साजिद हुसैन को जुहू के एक आलीशान होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप में मुंबई पुलिस ने सोमवार (14 जून) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने छापेमारी के बाद एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी के बाद एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सांताक्रूज पुलिस ने कहा,उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि जुहू के एक आलीशान होटल में एक्ट्रेस ड्रग्स का नशा कर रही हैं। जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस नेहल शाह उर्फ नाइरा के होटल के कमरे में लगभग सुबह 3.30 बजे छापा मारा था। जहां एक्ट्रेस नेहल शाह कथित तौर पर अपने दोस्त के साथ चरस का सेवन कर रही थीं। नेहल अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने इस होटल में आई थीं।

मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

सांताक्रूज पुलिस ने कहा है कि एक्ट्रेस नेहल शाह उर्फ नाइरा और उनके दोस्त आशिक साजिद हुसैन को गिरफ्तार किए जाने के बाद अंधेरी वेस्ट के कूपर हॉस्पिटल में दोनों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। जहां दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेडिकल टेस्ट में इस बात की पुष्टी हो गई है कि नेहल शाह और उनके दोस्त ड्रग्स का नशा कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कोर्ट में पेश होने के बाद दोनों को मिली जमानत

कोर्ट में पेश होने के बाद दोनों को मिली जमानत

पुलिस ने एक्ट्रेस नेहल शाह उर्फ नाइरा और उनके दोस्त आशिक साजिद हुसैन को एनडीपीएस ऐक्ट के तहत ड्रग्स इस्तेमाल करने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। एक्ट्रेस नेहल शाह खार (पश्चिम) में रहती हैं और आशिक साजिद हुसैन वकोला में रहते हैं। दोनों पर नारकोटिक्स ड्रग्स साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर गनोरे ने कहा, "उन्हें एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और जमानत दे दी गई।" उन्होंने कहा कि हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि आखिर दोनों को ड्रग्स किसने दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+