'रॉकस्टार गर्ल' नरगिस फाखरी के साथ धोखा, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

मुंबई। 'रॉकस्टार गर्ल' के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेत्री नरगिस फाखरी के साथ धोखाधड़ी हुई है।खबर है कि नरगिस के क्रेडिट कार्ड से किसी ने 6 लाख की शॉपिंग की है। इस बारे में नरगिस को पता तब चला जब नरगिस के पास मोबाइल पर बैंक से मैसेज आया।

मैसेज आते ही नरगिस के होश उड़ गये, उन्होंने तुरंत इस बारे में पुलिस से मदद ली और उन्होंने जूहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी है। नरगिस ने पुलिस को कहा है कि उनके क्रेडिट कार्ड से 9062 डॉलर खर्च किये गये हैं। नरगिस ने मंगलवार रात को पुलिस स्टेशन में कंपलेन की है और पुलिस ने आईपीसी की धारा और आईपीएक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मामला देश के बाहर का हो सकता है

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए पुलिस ने कहा कि अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा, फौरी तौर पर ये मामला मनी ट्राजेंक्शन का लग रहा है, चूंकि शॉपिंग डॉलर्स में हुई है इसलिए ये इंडिया के बाहर का मामला हो सकता है, हम जांच कर रहे हैं, उम्मीद है जल्द ही हम पता लगा लेंगे कि ये काम किसने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+