जेपी नड्डा की उपस्थिति में इस दिग्गज एक्ट्रेस ने थामा बीजेपी का दामन, पढ़ें उनका पूरा Profile

चेन्नई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री नमिता ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। नमिता दक्षिण भारतीय फिल्मों का बड़ा नाम है। वो मुख्य रूप से साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। फिल्मों में आने से पहले नमिता ने कई बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शिरकत की और इनमें जीत भी दर्ज की। आइये जानते हैं एक्ट्रेस नमिता के बारे में...

बीजेपी में आईं एक्ट्रेस नमिता

बीजेपी में आईं एक्ट्रेस नमिता

दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से खास मुकाम बनाने वाली एक्ट्रेस नमिता शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। इस दौरान पार्टी के और भी दिग्गज नेता मौजूद थे। नमिता फिल्म एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया और अपनी फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई।

साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस हैं नमिता

साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस हैं नमिता

फिल्मों में आने से पहले नमिता ने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया। 1998 में उन्होंने मिस सूरत का ताज जीता था। मिस इंडिया 2001 में भी नमिता ने हिस्सा लिया और इस कंपटीशन में वो तीसरी रनर-अप रहीं। इसके अलावा नमिता ने और भी कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और जीत भी दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 2002 में फिल्मों का रुख किया।

फिल्मों से पहले ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी ले चुकी हैं हिस्सा

फिल्मों से पहले ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी ले चुकी हैं हिस्सा

साउथ की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अब नमिता राजनीतिक पारी शुरू करने जा रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है। फिलहाल बीजेपी की नजर तमिलनाडु में पार्टी की स्थिति और मजबूत बनाने की है, माना जा रहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए दिग्गज एक्ट्रेस को पार्टी में शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने जीता फ्लोर टेस्ट, पक्ष में पड़े इतने वोट, बीजेपी ने किया वॉकआउट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+